Breaking jashpur साँप ने पहाड़ी कोरवा महिला को डँसा ,महिला की मौत ,फिर मृतिका के परिजनों ने साँप को ही......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 29, 2022



Breaking jashpur साँप ने पहाड़ी कोरवा महिला को डँसा ,महिला की मौत ,फिर मृतिका के परिजनों ने साँप को ही......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जिले के  पन्डरापाठ चौकी से आ रही है, जहां कोबरा ने एक पहाड़ी कोरवा महिला को डंस लिया, और उसकी मौत हो गयी है, वहीं परिवार वालों ने भी कोबरा को बंधक बनाकर रखा हुआ है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांडरापाठ के ग्राम नावापारा में उक्त घटना घटी है। मृतिका काम करने जाने से पहले अपने घर को बंद कर चाबी दरवाजे के ऊपर दीवाल की दरख्त में रखकर चली गयी, ताकि घर वाले कोई आएं तो वहां से चाबी लेकर दरवाजा खोल लें। वहीं जब महिला शाम को 6 बजे वापस आयी, तो दरख्त में हाथ डाला, जहां से पहले से विराजमान कोबरा ने महिला को डंस लिया। 


आनन फानन में घरवालो ने कोबरा को घर मे बांधकर ढक दिया, और वाहन ढूंढने लगे, घण्टे बीतने के बाद किसी तरह वहां एक लोकल ओमनी मिली, जिसमे महिला को बगीचा अस्पताल लाया जा रहा था, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गयी।


खबर लिखे जाने तक पुलिस बगीचा अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर  पोस्टमार्टम कार्यवाही कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News