Breaking jashpur बच्चो में फैल रही है अजीब बीमारी ,महिला व्हाट्सअप ग्रुप में साझा की तस्वीरें, बताया और भी कई बच्चे हैं जो...... इस स्कूल में ,पढिये पूरी रिपोर्ट ,आप भी समझिए

munaadi news image
July 27, 2022



Breaking jashpur बच्चो में फैल रही है अजीब बीमारी ,महिला व्हाट्सअप ग्रुप में साझा की तस्वीरें, बताया और भी कई बच्चे हैं जो...... इस स्कूल में ,पढिये पूरी रिपोर्ट ,आप भी समझिए

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। छोटे बच्चों में इन दिनों एक अजीब किस्म की बीमारी का फैलाव हो रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों के शरीर मे छोटे छोटे दाने निकल रहे है और बच्चों को बुखार भी आ रहा है ।छोटे छोटे दाने काफी तेजी से बड़े हो जाते है ।नाक और मुँह के पास दाने होने के कारण बच्चों को काफी दिक्कत होती है।

Advertisement

Advertisement


जशपुर राजस्व विभाग में पदस्थ महिला सुषमा चौरासे ने खुद की बच्ची जिसकी उम्र 5 वर्ष है के शरीर मे निकले दाने और उससे होने वाली परेशानियों की तस्वीर को प्रेस ऑफिसर ग्रुप में साझा किया है ।उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची शहर के माउंट हर्बन स्कूल में पढ़ती है ।10 दिन पहले उसके हथेली में छोटे छोटे दाने निकले और काफी तेजी से इसका फैलाव होने लगा और दाने पूरे शरीर मे फैलने लगे।उन्होंने स्थानीय चिरायु डॉक्टर और रायपुरके डाक्टरो से तत्काल सम्पर्क किया ।बच्चे का ईलाज शुरू हुआ अब उनकी बच्ची ठीक है।

https://munaadi.com/news-details/Symptoms-of-monkeypox-found-in-7-years-old-girl,-there-was-a-stir-in-the-area,-the-doctor-said,-no-need-to-panic,-read-full-news


उन्होंने बताया कि माउंट हर्बन स्कूल में पढ़ने वाले 2-3बच्चों को और भी इस तरह की शिकायत है ।जब उन्हें इस बात की जानकारी ।मिली तो वह स्वयं स्कूल गयी और वहाँ के शिक्षको से सम्पर्क किया ।


https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-4-year-old-girl-dies-of-suspected-disease,-news-of-smallpox-created-a-stir,-BMO-said,-no-question-arises,-


हांलाकि स्कूल के प्रबंधक से हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे बच्चों का पूरा केयर कर रहे है ।अभी तक किसी बच्चे में इस तरह की शिकायत नहीं आयी है ।जिन बच्चो में ऐसी शिकायत आएगी उंन्हे स्कूल आने से कुछ दिन मना कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक किसी बच्चे में ऐसा लक्षण देखने को नहीं मिला है।

https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-The-health-staff-reached-the-village-after-the-news-of-the-girls-death-due-to-smallpox,-said---the-girl-died-of-boil-pimple


यह बताना जरूरी है कि इस राविवार को शरीर मे फोड़े होने के कारण एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गयी थी।बच्ची बग़ीचा के हर्राडीपा गाँव की रहने वाली थी।साथ मे यह भी पता चला कि गाव के कुछ और लोगो मे इसी तरह की बीमारी का प्रसार हो चुका है।


इस खबर के सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम हर्रा डिपा गाँव पहुंची और इस बीमारी से ग्रस्त लोगों से सम्पर्क करने के बाद बताया कि बरसात में इस तरह के फोड़े फुंसी शरीर मे निकल जाते हैं ।बग़ीचा बीएमओ सीआर भगत ने बताया कि न तो यह चिकन पॉक्स है न स्माल पॉक्स न ही मंकी पॉक्स ।यह सामान्य बीमारी है जो ईलाज के बाद ठीक हो जाता है।


Advertisement

Advertisement

दरअसल इन दिनों पूरी दुनिया मे मंकी पॉक्स का वायरस तेजी से फैल रहा है। 70 से ज्यादा देश इसके वायरस के चपेट में हैं ।खाश बात यह है कि मंकीपॉक्स के लक्षण भी कुछ इसी तरह के है।शरीर मे पहले छोटे दाने ,चकता निकलता हौ फिर वो फोड़े के रूप में तब्दील हो जाता है ।तेज बुखार और शरीर मे दर्द भी होते है। ऐसे में लाजमी है कि अगर किसी बच्चे में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं तो लोग पैनिक होंगे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News