जशपुर मुनादी।। खबर जिले के तपकरा थाना इलाके से है।अभी अभी थोड़ी देर पहले केरसई हाई स्कूल के पास बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गयी है।इस दुर्घटना में 4 लोगो के घायल होने की खबर आ रही है।घायल किस गाँव के है अभी तक पतां नहीं चल पाया है।
जानकारी के मूताबिक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक का अगला पहिया अचानक फट गया।पहिया फटते ही ट्रक अनकंट्रोल हो गयी और सीधे बोलेरो से टकरा गई ।बताया जा रहा है कि ट्रक बोलेरो को घसीटते हुए करीब 100मीटर आगे ले गया ।बोलेरो में ड्राइवर सहित 5 लोगो के सवार होने की जानकारी मिल रही है।बोलेरो में बैठे 4 लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायलों को असप्ताल ले जाने के लिए इमरजेंसी 108 वाहन को फोन लगाया गया है।