जशपुर मुनादी।। जशपुर के नागलोक इलाके के एक बड़े हिस्से में 3 दिनों से लगातार बिजली नहीं होने के चलते पुरे इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे है।3 दिनों से बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर भी कोई परिणाम नहीं मिलने से त्रस्त यहाँ के लोगो ने विभाग और प्रशासन को जगाने किये चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।


थाना और प्रशासनिक अधिकारियों को चक्का जाम की सूचना देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लवाकेरा और इससे जुड़े 14-15 गाँव मे पिछले 3 दिनों से लोग बिजली के लिए संघर्ष कर रहे है।इलाके में 3 दिनों से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है।अधिकारियो से फोन करने पर कर्मचारी न होने का रोना रोया जाताहै । ऐसे करते करते आज 3 दिन हो गए इलाकेमें बिजली नहीं है। जंगली हाथी और जहरीले साँप का इन इलाकों में ज्यादा प्रभाव है। इस लिहाज से लोग अपनी जान को लेकर काफी चिंतित हैं ।


ग्रामीणों ने इलाके के लोगों को शनिवार 2 बजे लावाकेरा पूल के पास इकट्ठा होने की अपील की है।ग्रामीण आज ही यहाँ चक्का जाम करेंगे ।