जशपुर मुनादी।। खबर जिले के पत्थलगांव से आ रही है। यहाँ से लगे पालीडीह ग्राम में एक 44 वर्षीय महिला ने फाँसी लगाकर जान दे दी ।महिला का नाम सावित्री बाई बताया जा रहा है। मृतिका का फंदे पर लटका हुआ शव खेत के एक पेड़ में लटका हुआ मिला है।अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।
स्थानीय लोगो के मुताबिक मृतिका इससे पहले 2 बार और आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी लेकिन लोगो कद देख लेने के कारण उसे बचा लिया गया था । यह बताना जरूरी है कि पालीडीह में फांसी लगाकर जान देने के कई मामले सामने आ चुके हैं।