जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के पत्थल गाव से आ रही है । यहाँ कोर्ट में पेशी आये एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।
जानकारी के मुताबिम मृतक बुजुर्ग का नाम रामस्वरूप साहू है और वह कोतबा का रहने वाला बताया जा रहा है।वह किसी मामले की पेशी में पत्थलगांव कोर्ट आया था। कोर्ट का काम करके वापस अपने गाँव कोतबा लौट रहा था तभी चिकनिपानी के पास तेज रफ्तार प्लेटिना ने उसे ठोकर मार दी और वह जमीन पर गिर पड़ा ।उसमें सिर में काफी चोट आई जिसके वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।प्लेटिना चालक सौरा यादव के खिलाफ पुलिस ने 304 ए का मुकदमा कायम कर लिया है।