जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।यहाँ एक महिला ने अपने ही पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस की तीली मार दी । पति जब पेट्रोल और आग के लपेटे में आकर धू धू कर जलने लगा तो आरोपी महिला मौके से फरार हो गयी।
पूरी घटना गुरुवार की सुबह की है।घटना जशपुर जिला मुख्यालय से लगे दोड़का चौरा गाव की है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपो महिला बिरसमनी बाई को शुक्रवार को याने आज गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महिला अपने घर मे नही थी ।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह सुबह फोन पर बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला बिरसमनी बाई अपने पति को ही जिंदा जलाने की कोशिश करने लगी।इस घटना को अंजाम देने से पहले आरोपिया ने अपने दोनो बच्चो को घर
के एक कमरे में बंद कर दिया ओर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर पति के उपर पेट्रोल छिड़क कर माचिस मार दिया। इस घटना में पति गम्भीर रूप से घायल हो गया है।जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
कहा जा रहा है कि आरोपी महिला पीड़ित पति की दूसरी पत्नि है।