जशपुर मुनादी।। खबर जिला मुख्यालय जशपुर से आ रही है। यहाँ तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी है। युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक यूवक एक बच्चे के साथ शांति भवन के सामने स्थित तालाब में नहाने गया था।दोनो एक साथ तालाब में नहाने घुसे लेकिन बच्चा तालाब से बाहर निकल गया पर युवक पानी के अंदर ही रह गया।उसे काफी देर तक बाहर नही आने पर अफरातफरी मच गई ।बाद में शहरवासियो और पुलिस की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया । मृतक शहर का ही रहने वाला बताया जा रहा है पर अभी तक उसके नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है ।