

जशपुर मुनादी।। पत्थलगांव क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक की नृसंश हत्या की गुत्थी को पुलिस से सुलझा लिया है।इस मामले में 6 नाबालिग सहित 9 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या महंगी मोटर साइकिल का शौक पूरा करने के उद्द्देष्य से की गई थी।
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दोस्तों ने मिलकर षड़यंत्र पूर्वक मृतक- इकबाल यादव का गलादबाकर हत्या कर दी गयी । शव को छिपाने के लिए कुमरता के जंगलों में मृतक के शव को फेंका गया एवं शव को पहचान को छिपाने के लिए जलाने हेतु पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया।इतना ही नहीं शव को गलाने हेतु शव के उपर नमक छिड़क दिया गया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 302,201,120-B,379 के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के नाम विनय भगत पिता रामेश्वर भगत उम्र 21 वर्ष सा० सुखरापारा हिरवांपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ0ग0 ), नितिन बखला पिता रामलाल बखला उम्र 19 वर्ष सा० पाकपानी केराकछार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ0ग0), बिरेन्द्र बखला पिता रामसाय बखला उम्र 19 वर्ष सा० पाकपानी केराकछार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ0ग0), 06 अन्य विधि से संघर्षरत बालक है। पुलिस ने मृतक इकबाल यादव का KTM/DUKE मोटर साइकिल आरोपी विनय भगत का स्प्लेण्डर मोटर साइकिल. अपचारी बालक की मोटर साइकिल पल्सर NS200. घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री ( चादर, तकिया एवं एकप्लाष्टिक बॉटल को बरामद कर लिया है।
प्रार्थी सनक साय यादव पिता पंचराम यादव उम्र 47 वर्ष निवासी कोलढोढ़ी पत्थलगांव वार्ड क्रं. 3 ने 17 जुलाई को थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि इसका लड़का इकबाल यादव उम्र 23 वर्ष घटना 09 जुलाई की रात्रि 08 बजे घर से बिना बताये कहीं चले जाना एवं वापस घर नहीं आने पर आस पास रिस्तेदारों में पता तलाश किया जो कहीं पता नहीं चलने पर थाना पत्थलगांव में गुम इंसान क्रं.43/2022 कायम कर पतासाजी में लिया गया।
गुम इंसान पता तलाश दौरान पाकपानी केराकछार निवासी नितिन बखला से पूछताछ पर गुमशुदा इकबाल यादव की मो0सा0 KTM/DUKE को मोहन यादव और नितिन बखला अपने 02 अन्य साथियों उक्त योजना को संपादित करने के लिये 09 जुलाई को गुम शुदा (मृतक) इकबाल यादव को मेला घूमने के बाद अपने साथ पार्टी करने के लिये मोहन यादव, विनय भगत, नितिन बखला और बिरेन्द्र बखला तथा अन्य अपचारी बालक ग्राम करमीटिकरा में निर्माणाधीन मकान में ले जाकर नशे की गोली खिलाया एवं मृतक के मृतक इकबाल यादव के बेहोश होने के बाद सभी आरोपियों के द्वारा उसकी हत्या करने हेतु तकिया और लकड़ी का आदि का उपयोग किया गया और हत्या करने के बाद उसके शव को मैनपाट रोड ग्राम कुमरता पहाड़ जंगल में फेंक दिये, व 03 दिन बाद पुन: आरोपियों के द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया, मो0सा0 KTM/DUKE बाइक के कलर को कांसाबेल में ले जाकर बदल दिया गया।
https://munaadi.com/news-details/Breaking-jashpur-18-year-old-youth-was-murdered,-first-strangled-to-death,-then-hid-in-another-district-and-after-5-days-put-petrol-in-the-corpse-and-killed-the-dead-bodyso-many-accused-did-it-together--


• उक्त गुमशुदा इकबाल यादव के परिजनों के साथ उक्त जानकारी तस्दीक किया गया, जो तस्दीक में गुमशुदा की सड़ी-गली लाश मैनपाट रोड ग्राम कुमरता पहाड़ जंगल कुन्डी झरिया नाला के पास मिला, शव के पहने कपड़े को देखकर प्रार्थी सनक साय यादव द्वारा अपने पुत्र गुमशुदा इकबाल यादव का होना बताया । उक्त सड़ी-गली लाश गुमशुदा इकबाल के होने की पुष्टि होने पर मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई।