Breaking jashpur: पंचायत सचिव संघ कल से काम पर लौटेंगे,खत्म हुई इनकी हड़ताल , प्रशासन ने मान ली इनकी मांगे , जारी हुआ ऐसा आदेश ,लेकिन वही फ़ूड इंस्पेक्ट .....

munaadi news image
August 02, 2022



Breaking jashpur: पंचायत सचिव संघ कल से काम पर लौटेंगे,खत्म हुई इनकी हड़ताल , प्रशासन ने मान ली इनकी मांगे , जारी हुआ ऐसा आदेश ,लेकिन वही फ़ूड इंस्पेक्ट .....

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। आखिर अब जाकर जशपुर कलेक्टर कार्यालय के खाध शाखा से आदेश जारी हुआ है कि अब बगीचा खाध निरीक्षक के रूप में रेणु बाई जांगड़े कुनकुरी के साथ ही बगीचा के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी।

Advertisement

Advertisement


हम आपको बता दें कि बगीचा ब्लॉक के 93 पंचायतों के सचिव पिछले 11 दिनों से खाध निरीक्षक चम्पाकली दिवाकर को अन्यत्र हटाने को लेकर आंदोलनरत हैं, इस अवधि में सचिवों ने काम बंद कलम बंद कर रखा है, तथा धरना भी दे रहे हैं। जिससे बगीचा जनपद के 1 लाख 65 हजार रहवासी परेशान हैं। सचिव संघ का आरोप है कि चम्पाकली दिवाकर व्यमनस्यतापूर्ण कार्यवाही कर सचिवों को प्रताड़ित कर रही हैं।


कलेक्टर के आदेश में लिखा गया है कि चम्पाकली दिवाकर खाध निरीक्षक बगीचा, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना एवं सचिव संघ का एसडीएम बगिचा को संबोधित शिकायत पत्र में खाध निरीक्षक को अन्यत्र हटाने का निवेदन किया है, किन्तु खाध निरीक्षक के खिलाफ पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर चम्पाकली दिवाकर के किये गए कार्य विभाजन के विरुद्ध उच्च न्यायलय बिलासपुर से स्थगन प्राप्त कर लिया गया है। 


आदेश में आगे लिखा है बग़ीचा में 104 पीडीएस की दुकान संचालित हैं, खाध निरीक्षक के बिना सूचना अनुपस्थिति के कारण विभागीय समन्यव की कमी से पीडीएस का भंडारण, वितरण हितग्राहियों को समय पर नही हो पा रहा है, लोक हित में कार्य प्रभावित न हो इसलिए कुनकुरी खाध निरीक्षक रेणु बाई जांगड़े कुनकुरी के साथ  बगीचा का भी अतिरिक्त प्रभार  विभाग से संबंधित कार्य करने हेतु चम्पाकली दिवाकर के सहयोग के लिए आदेशित किया जाता है।


Advertisement

Advertisement

अब आदेश में जो भी हो पर आदेश में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश का ध्यान रखते यह आदेश किया गया है, ताकि आदेश किसी कानूनी पचड़े में न फंसे ! और सचिव संघ की जो मांगे हैं वो भी पूरी हो जाये। फिलहाल इस आदेश के बाद सचिव संघ का रुख क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News