Breaking jashpur डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में नहीं थम रही है सियासत ,भाजपा ने ऐसे जताया विरोध ,कहा-जशपुर बन्द .....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
May 26, 2022



Breaking jashpur डॉक्टरों के साथ मारपीट मामले में नहीं थम रही है सियासत ,भाजपा ने ऐसे जताया विरोध ,कहा-जशपुर बन्द .....पढिये पूरी खबर

Breaking jashpur: Politics is not stopping in the case of assault with doctors, BJP expressed its opposition, said - Jashpur closed..... read full news

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बुधवार की रात को कलेक्टर और विधायक के दुलदुला अस्पताल में निरीक्षण के बाद अस्पताल के डॉक्टरों के साथ हुई मार पीट के विरोध में भाजयुमो ने गुरुवार की शाम जशपुर में मशाल रैली निकाली और विधायक यूडी मिंज का पुतला भी फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ता यूडी मिंज के विरोध में नारे लगाते हुए महाराजा चौक में विधायक यूडी मिंज का पुतला फूंका और उसके बाद शहर में मशाल जुलूस निकालकर घटना का विरोध किया।

Advertisement

Advertisement

 

भाजयुमो नेता नितिन राय ने कहा है कि जबतक पीड़ित डॉक्टरों को न्याय नहीं मिल जाता तबतक भाजयुमो अपना आंदोलन जारी रखेगी ।बहुत जल्द इस घटना के विरोध में जशपुर बन्द का भी आह्वान किया जाएग ।

 

आपको बता दें कि भाजपा इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियो के समर्थन में खड़ी हो गयी हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ  डॉक्टरों का समर्थन करने गुरुवार को दुलदुला थाना पहुँच गए थे और थाने के बाहर चौक में भाजपा ने विधायक यूडी का पुतला फूंका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए ।

 

दुलदुला अस्पताल की घटना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव का भी बयान आ गया है।उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक बात चीत में घटना को गलत बताया और कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है।

 

Advertisement

Advertisement

गौरतलब है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ दुलदुला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और अपुष्ट सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक आरोपी पुलिस हिरासत में लिए जा चुके हैं।इस घटना की विभागीय जांच भी शुरू हो गयी है।अतिरिक्त कलेक्टर  सीएमएचओ, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और एसडीएम जैसे अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News