Breaking munaadi मुख्यमंत्री को भी नहीं बख्शा, CM के लेटर पैड का किया इस्तेमाल और शिक्षा विभाग को लिख दिया ऐसा लेटर,पुलिस ने मामला दर्ज किया

munaadi news image
December 29, 2022



Breaking munaadi मुख्यमंत्री को भी नहीं बख्शा, CM के लेटर पैड का किया इस्तेमाल और शिक्षा विभाग को लिख दिया ऐसा लेटर,पुलिस ने मामला दर्ज किया

munaadi news image

जांजगीर मुनादी।। मुख्यमंत्री के फर्जी लेटर पैड का बेजा इस्तेमाल करके शिक्षा विभाग में भृत्य की नौकरी दिलाने के नाम पर भारी फर्जीवाड़े की खबर आ रही है। इस मामले में cm का फर्जी लेटर पैड बनाकर ठगी करने वाले दोषियों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।माना जा रहा है कि जांच के बाद इस मामले में दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement

Advertisement

बुधवार को सोशल मीडिया में एक लेटर वायरल हुआ ।इस लेटर में प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के लेटर हेड के साथ साथ लेटर के नीचे cm के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इस लेटर में मुख्यमंत्री के द्वारा जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा को सीएम ने आदेशित करते हुए लिखा है कि डिकेश्वर कुमार साहू पिता समांरू साहू  ग्राम पोस्ट लकसरा जिला शक्ति छग को आदेश क्रमांक 545/एम एस ए/स्थापना/2007 के तहत कलेक्टर दर पर भ्रीत्य के पद पर नियुक्त किया गया है जिसे बगैर सूचना के पद से पृथक कर दिया गया है।उसे तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किया जाय। 


Advertisement

Advertisement

इस लेटर के सामने आने के बाद विभाग को लेटर पर शक हुआ और विभाग ने सीटी कोतवाली जांजगीर में सी एम के फर्जी पत्र को संलग्न करते हुए सीएम के लेटर पैड इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने वाले शिकायत कर दी ।जांजगीर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News