जांजगीर चाम्पा मुनादी।।गोठान को लेकर जहां सरकार काफी गंभीर है वहीं गांव में गौठान लगाई झगड़ा का कारण बन गया, इस गांव में गौठान में पैरा संग्रहण के विवाद को लेकर महिला सरपँच और उपसरपंच के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने उपसरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उपसरपंच के विरुद्ध जिले के थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 215 /2022 धारा 294,506 भादवि, 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था ।दिनांक 23.8.22 को आरोपी उपसरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया सरपँच कांति देवी पति मेंदराम रोहिदास उम्र 37 वर्ष साकिन बुंदेला के द्वारा दिनांक 22.12. 2021 को आरोपी उपसरपंच अंजनी कुमार श्रीवास के विरुद्ध गौठान में पैरा संग्रहण की बात को लेकर जाती सूचक गाली गलौज करने संबंधी आवेदन दिया था । आवेदन के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में अपराध घटित होना पाए जाने पर दिनांक 10.07.22 को आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 215/22 धारा 294,506 भादवि 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। अंजनी श्रीवास पिता बिहारी लाल श्रीवास उम्र 46 वर्ष साकिन बुंदेला को दिनांक 23.8.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।