Breaking news कबड्ड़ी खिलाड़ी की तारीफ करते करते करने लगा घिनौना काम , महिला खिलाड़ी थाने पहुंची, कबड्ड़ी कोच गिरफ्तार ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 24, 2022



Breaking news कबड्ड़ी खिलाड़ी की तारीफ करते करते करने लगा घिनौना काम , महिला खिलाड़ी थाने पहुंची, कबड्ड़ी कोच गिरफ्तार ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जांजगीर/चांपा मुनादी।।कबड्ड़ी के कोच के विरुद्ध महिला कबड्ड़ी खिलाड़ी ने गम्भीर आरोप लगाए है। खिलाड़ी का आरोप है कि कोच के द्वारा उसकी प्रसंशा की गई और बाद में प्रसंशा करने वाले कोच ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया ।महिला खिलाड़ी की शिकायत ओर पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Advertisement


पूरा मामला जिले के मालखरौदा थाने का है। प्रार्थीया  ने दिनांक 22.08.22 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कबड्डी कोच भुवन श्रीवास के द्वारा तुम अच्छा खेलती हो तुम्हारा आगे चयन होने की संभावना है कहते हुये प्रशंसा करता था और दिनांक 05.06.22 को पीड़िता से छेड़खानी किया था।

                     

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुध्द अपराध क. 224 / 22 धारा 354 भादवि 8 पास्को एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  तत्काल पुलिस टीम मालखरौदा द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी भुवन श्रीवास उम्र 46 वर्ष निवासी पिहरीद को गिरफ्तार किया गया।


आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व पीड़िता से छेड़खानी करन पाये जाने से आरोपी को दिनांक 22.08. 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया



               

Advertisement

Advertisement

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, चित्रांगद चन्द्रा, आरक्षक शत्रुघन जांगडे, सूरज सिदार एवं राजेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News