जशपुर मुनादी।। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई नियुक्तियां की हैं।जिला फेडरेशन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने एवं कार्यविस्तार के उद्देश्य से गणेश प्रसाद घिदौडे कोषालय अधिकारी को जिला संयोजक,उमेश राम प्रधान उपसंयोजक ,राजेश अम्बस्ट महासचिव,अविनाश शर्मा सचिव,ओमप्रकाश भारती कोषाध्यक्ष ,संतोष स्वर्णकार मीडिया प्रभारी,एवं लक्ष्मी यादव और टीपू साहू को सदस्य बनाया गया है।