जनचौपाल में ग्रामीण की शिकायत पर बोले सीएम, तहसीलदार को तो सस्पेंड किया अब क्या इसको भी ..….इस ग्रामीण की शिकायत पर सीएम ने कहा-....तो उस पुलिसवाले को सस्पेंड कर देंगे, काफी नरम .... watch video

munaadi news image
June 26, 2022



जनचौपाल में ग्रामीण की शिकायत पर बोले सीएम, तहसीलदार को तो सस्पेंड किया अब क्या इसको भी ..….इस ग्रामीण की शिकायत पर सीएम ने कहा-....तो उस पुलिसवाले को सस्पेंड कर देंगे, काफी नरम .... watch video

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।।आम जनता से भेंट मुलाकात करने कुनकुरी विधानसभा के दौरे पर आए मूख्यमंत्री भुपेश बघेल का मिजाज काफी नरम दिखा । जनचौपाल के दौरान फैसला ऑन द स्पॉट करने वाले मुख्यमंत्री बघेल जैसे आज सबको बख़्सने की ही सोंचकर आये थे इसलिए शनिवार को लगे तीनो जनचौपाल में बड़े इतमिनान से लोगो की बात सुनते रहे।



हांलाकि इक्के दुक्के शिकायतो के अलावे यहाँ कोई बड़ी शिकायत भी सामने नहीं आयी लेकिन इक्के दुक्के शिकायत ही कम गम्भीर नहीं थे बावजूद इसके सीएम एक्शन मूड में नही दिखे बल्कि शिकायतो का तत्काल निराकरण कर दिया । 


कुनकुरी के सलिहतोली में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बटइकेला के एक ग्रामीण ने पटवारी के  विरुद्ध पट्टा देने के नाम पर 50 हजार रिश्वत मांगने के आरोप लगाए इस पर सीएम ने कहा कि तहसीलदार को तो सस्पेंड कर दिए अब क्या पटवारी को भी सस्पेंड कराओगे ? सीएम की बात सुनकरर ग्रामीण भी तपाक से बोला कि जिस तहसीलदार को सस्पेंड किये थे वह बागबहार के थे जबकि मेरा मामला कांसाबेल ब्लॉक का है। ग्रामीण का जवाब सुनकर सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा -मगलब पूरा पता करके आये हो आप? सीएम ने साथ मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हए ग्रामीण का  तत्काल पट्टा जारी करने को कहा ।


इसी तरह पम्पशाला में एक ग्रामीण ने सीएम को बताया कि उसकी बेटी लापता हो गयी है वह बेटी को ढूंढ ढूंढकर परेशान हो गया है लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई  नहीं हो हो रही है। उसने मूख्यमंत्री को बताया कि कांसाबेल थाने में पदस्थ राजेश यादव नाम के एक पुलिसवाले को बेटी को ढूंढने के लिए 1800 रुपए नगद दिए तो भी उसकी बेटी नहीं मिली । 1800 पुलिस वाले को दिए जाने की बात सुनकर मूख्यमंत्री ने दुबारा उस पुलिस वाले का नाम पूछा फिर साथ मे बैठे जशपुर एसपी को इसकी जांच करने को कहते हए ग्रामीण को भरोसा दिया कि पुलिसवाले की जाँच कराई जाएगी अगर वह दोषी पाया गया तो सस्पेंड होगा ।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ग्रामीण की बेटी को यथा शीघ्र ढूंढ निकालने के निर्देश दिए ।याने यहॉ पर भी सीएम ने फैसला ऑन द स्पॉट नहीं किया बल्कि जाँच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया ।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News