बोर्ड परीक्षा की कॉपीयों की जांच चल रही कछुआ गति से, 15 अप्रैल तक बोर्ड को देनी है कॉपियां.. 45% ही जांची गई..

munaadi news image
April 04, 2023



बोर्ड परीक्षा की कॉपीयों की जांच चल रही कछुआ गति से, 15 अप्रैल तक बोर्ड को देनी है कॉपियां.. 45% ही जांची गई..

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी ।।  10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की 1164 78 कापियां जांचने के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है वह नहीं आ रहे हैं  जिसके कारण टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है अब तक महज 45000 कॉपियों की जांच ही पूरी हो सकी है ।

Advertisement

Advertisement


शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल तक कॉपियों की जांच पूरी करनी है ,मूल्यांकन कार्य की धीमी रफ्तार ने डीईओ की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि उन्होंने जिले के लगभग 450 प्राचार्य को पत्र लिखकर कॉपी जांचने के लिए शिक्षकों को रिलीव करने का निर्देश दिए हैं। वही मूल्यांकन कार्य के लिए दो अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है । प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्रों में उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिकाओं की प्रगति से अवगत कराने निर्देश दिया गया है। 


Advertisement

Advertisement

मल्टीपरपज स्कूल एवं महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में जांच कार्य चल रहा है, सवाल यह उठता है कि जब शिक्षक ही नहीं आ रहे हैं तो उत्तर पुस्तिका जांचने में प्रगति कहां से आएगी। माशिमं का निर्देश है कि हर हाल में 15 अप्रैल तक कापिया जांच कर जमा करना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की कमी की पूर्ति जल्द कर ली जाएगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News