जशपुर मुनादी।।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को हटाए जाने के को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है ।विष्णुदेव साय के गृह जिले के काँग्रेस विधायक यू डी मिंज ने प्रतक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि विश्व आदिवासी दिबस के दिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से विष्णु देव साय को हटाकर जो कृत्य किया है इससे यह पता चल गया है कि आदिवासी समाज को लेकर भाजपा की सोच क्या है ।


उन्होंने आगे कहा कि अभी बीते माह ही महामहिम राष्ट्रपति का भाजपा प्रचार प्रसार कर रही थी और आदिवासियों के हितैषी होने का दम्भ भर रही थी लेकिन एक तरफ जहाँ दुनिया भर के आदिवासी आदिसासी दिवस मना रहे होते तो दूसरी ओर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक आदिवासी नेता से प्रदेश का कमान छीन लेता है ।इससे यह प्रमाणित होता है कि भाजपा आदिवासियों का कितना सम्मान करती है ।


आपको बता दें कि विधायक यु डी मिंज से पहले इस मामले में भाजपा के बड़े आदिवासी नेता नन्दकुमार साय भी पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का विरोध कर चुके है। नन्दकुमार साय ने अपने बयान में कहा है कि आदिवासी बाहूल्य प्रदेश के आदिवासी नेता को आदिवासी दिवस के दिन प्रदेश के नेतृत्व से बेदखल करके गैर आदिवासी को नेतृत्व सौंपा जाना काफी दुर्भाग्यजनक है ।वो भी उस स्थिति में जब भाजपा आदिवासी अंचलों मे सारे सीट गंवा चुकी है।