राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस सांसद की जुबान पर जारी है घमासान, इस रियासत की बहू ने कहा-ऐसे नेता को ऐसी सजा दो कि..…...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 29, 2022



राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस सांसद की जुबान पर जारी है घमासान, इस रियासत की बहू ने कहा-ऐसे नेता को ऐसी सजा दो कि..…...पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। पश्चिम बंगाल के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के दारा नवनिर्वाचित महामहिम राष्टपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर किये गए अशोभनीय संबोधन को लेकर प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा हमला शुरू कर दिया है।इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओ के एक ओर से तीखे बयान आने शुरू हो गए है।

Advertisement

Advertisement


इसी क्रम में जशपुर रियासत की बड़ी बहू और बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के पदाधिकसरी प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने कहा है कि लाखों लोगों का जनप्रतिनिधित्व करने वाले इन कांग्रेसी सांसद को यह भी नहीं पता कि किस शब्द के क्या मायने होते है।ज्ञान अगर नहीं है तो संस्कार तो होने ही चाहिए ।देश के सरवोच्च पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति के लिए इतनी अशोभनीय टिप्पणी करने वाला जो भी उसके उपर कानून का ऐसा डंडा चलना चाहिए ताकि यह सीख जाय कि महिला का सम्मान कैसे किया जाता है और अपमान करने का हस्र क्या होता है।


बहुरानी जुदेव ने आगे कहा कि एक महिला के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग यह बताने के लिए काफी है कि सांसद की सोंच का स्तर कितना निम्न है । ऐसे लोगो के विरुद्ध कानून को काफी सख्त होने की जरूरत है।जन्होने कहा कि कांग्रेस सांसद के इस बयान से पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है ।


Advertisement

Advertisement

आखिरी में उन्होंने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उनके मायके परिवार झारखण्ड (रामगढ़ स्टेट)से काफी अच्छे रिश्ते रहे है ।झारखण्ड के राज्यपाल रहने के दौरान कई दफे उनसे मिलना हुआ है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News