पिक अप से कीचड़ उछलने को लेकर विवाद ,पिकअप वाले ने युवक पर कर दिया चाकू और टँगिया से हमला .....घायल युवक को ले गए अस्पताल

munaadi news image
July 30, 2022



पिक अप से कीचड़ उछलने को लेकर विवाद ,पिकअप वाले ने युवक पर कर दिया चाकू और टँगिया से हमला .....घायल युवक को ले गए अस्पताल

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। पिकअप द्वारा कीचड़ उछालने के विवाद में युवक पर चाकू और टंगिया से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोनी में रहने वाला पिकअप चालक समीर अशोक नगर मुरूम खदान के पास से गुजर रहा था । इस दौरान उसके पिकअप से ओमप्रकाश पर कीचड़ उछला तो उसने पलट कर गाली दी । 

Advertisement

Advertisement


थोड़ी देर बाद पिकअप चालक अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंचा और ओमप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। जब ओम प्रकाश के साथी उसे बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में ओम प्रकाश के गर्दन और सर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। 


Advertisement

Advertisement

ओमप्रकाश के साथी लोकेश वैष्णव ने बताया कि  हमलावरों ने उस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर आईटीआई कॉलेज के पास कोनी में रहने वाले समीर, सादिक, जग्गा और उसके साथी है, जो 7-8 की संख्या में थे। पिकअप समीर ही चला रहा था। हमला करने के बाद सभी हमलावर भाग खड़े हुए । वहीं घायल ओमप्रकाश और लोकेश को इलाज के लिए सिम्स लाया गया जहां ओमप्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News