सी.बी.एस.ई 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा में डी. पी. एस. स्कूल जशपुर के बच्चो ने फिर से रचा इतिहास..........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 22, 2022



सी.बी.एस.ई 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा में डी. पी. एस. स्कूल जशपुर के बच्चो ने फिर से रचा इतिहास..........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। सी.बी.एस.ई 10 वी एवं 12  वी  बोर्ड परीक्षा में डी. पी. एस. स्कूल , जशपुर के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, आज सी.बी.एस.ई बोर्ड  परीक्षा के परिणाम घोसित किये गए जिसमे 10 वी  की छात्रा सौम्या सिन्हा ने में 92.4 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 12 वी के छात्र अभिनव सिंह ने 95.60 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया |


बच्चो ने अपनी पढाई के प्रति पूरी लगन समर्पण का भाव दिखाते हुए डी. पी. एस. स्कूल के छात्रों ने कक्षा 10 वी के छात्र/छात्राएं  गौरव कुमार ने 91 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, प्रतिभा भारती इंदवार ने 90 प्रतिशत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, श्रेयांश गुप्ता ने 89.8 प्रतिशत हासिल कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया एवं कृतिका सिन्हा 88.8 प्रतिशत (पंचम स्थान ),सीमरन ठाकुर 88.00 (छटवा स्थान ), सौरभ कुमार ठाकुर 85.4 प्रतिशत (सातवां स्थान ), राहुल भुइया 85.80 प्रतिशत (आठवां स्थान ) प्राप्त किया |


12  वी के छात्र/ छात्राओं में विज्ञानं संकाय से अभिनव सिंह ने 95.60 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कॉमर्स संकाय से आकांछा झा ने 94.40 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया व् अफ़ीफ़ा अंजुम 91.20 प्रतिशत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं विज्ञानं संकाय से आयुष सिंह 88.80 प्रतिशत (चतुर्थ स्थान), सौम्या सारा अंसारी 88.00 (पंचम स्थान )एवं विज्ञानं संकाय से प्रिंस यादव ने 86.80 प्रतिशत (छटवा स्थान ) प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया |

छात्रों की इस उपलब्धि पर पूरा श्रेय उनके माता पिता एवं शिक्षकों को जाता है जिन्होंने ने इनका उचित मार्गदर्शन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर डी पी एस स्कूल के संचालक   ओम प्रकाश सिन्हा ने छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  वही उप  संचालक  श्रीमती सुनीता सिन्हा , प्राचार्य एडमिनिस्ट्रेशन श्रीमती जयंती सिन्हा , प्राचार्य अकादमिक श्रीमती गार्गी चटर्जी एवं उप प्राचार्य एरिक सोरेंग ने छात्रों एवं अभिभावकों को  सफलता की शुभकामनाएँ दी। 

डी. पी. एस. स्कूल  जशपुर  के सभी अनुभवी शिक्षक बच्चो के भविष्य निर्माण के प्रति पूरे लगन और निष्ठा से प्रयासरत है एवं उनके इस लगन भाव को देख कर लगता है की आने वाले दिनों में स्कूल का  रिजल्ट पूरे छत्तीसगढ़ में सतप्रतिशत होगा और बच्चे सफलता के  क्षेत्र  में नए आयाम गढ़ेंगे इस वर्ष भी  डी. पी. एस. स्कूल जशपुर का परीक्षा परिणाम सतप्रतिशत रहा एवं सभी छात्र एवं छात्राये प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुऐ |


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News