रात में पीछा करने लगी मौत ,दो बच्चों को गोद मे लेकर दौड़ती रही माँ , पढिये पूरी खबर जानिए आखिर हुआ क्या ......

munaadi news image
June 15, 2022



रात में पीछा करने लगी मौत ,दो बच्चों को गोद मे लेकर दौड़ती रही माँ , पढिये पूरी खबर जानिए आखिर हुआ क्या ......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। जिले में हाथियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। जिले का नागलोक भी हाथियों के आतंक से अछूता नहीं है।बीती रात तपकररा से लगे साजबहार के बन्धाटोली में एक दंतैल आ गया और रात को ही तांडव मचाना शुरू कर दिया।


जानकारी के मुताबिक रात को जब बस्ती के लोग नींद में सो रहे थे उसी वक्त दंतैल आ गया और घरों में घुसकर घर को तोड़ना शुरू कर दिया । बस्ती के दो घरों को तोड़ने के बाद दंतैल जंगल के किनारे स्थित एक घर मे पहुँच गया और जैसे ही हाथी ने घर मे दस्तक दी घर वालो की नींद खुल गयी और हाथी से बचने घर से बाहर निकलने लगे ।हाथी की नजर जैसे ही उनपर पड़ी हाथी उनके पीछे हो लिया । बताते है इस घर की महिला डेढ़ साल और 4 साल के बच्चे को गोद मे लेकर भागती रही और हाथी उसका पीछा करता रहा। साजबहार की सरपँच सोनम लकड़ा ने बताया कि महिला अपने बच्चों को गोद मे लेकर  करीब 200 मीटर तक दौड़ती रही और दौड़ते दौड़ते दूसरे घर मे घुसी तब जाकर उसकी जान बच पाई ।



वन परिक्षेत्र तपकरा के फोरेस्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि बन्धटोली बस्ती में हाथी ने 3 घरों को तोड़ा है ।जनहानि नहीं हुई है ।उन्होंने बताया कि बुधवार को बस्ती जाकर टूटे हुए घरों का मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया और हाथियों से बचने के उपाय बताए गए। सरपँच सोनम। लकड़ा ने भी लोगो को हाथियों से बचने के उपाय सुझाये ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News