डायरिया का प्रकोप बढ़ा, उल्टी-दस्त से परेशान दर्जनभर लोग अस्पताल में भर्ती, एक महिला की मौत, इस बीमारी से अब तक इतने लोगों की गई जान

munaadi news image
October 04, 2023



डायरिया का प्रकोप बढ़ा, उल्टी-दस्त से परेशान दर्जनभर लोग अस्पताल में भर्ती, एक महिला की मौत, इस बीमारी से अब तक इतने लोगों की गई जान

munaadi news image

बिलासपुर (मुनादी)।। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा ​है। इन दिनों इससे सबसे ज्यादा प्रभावित बिलासपुर जिला है। दरअसल, शहर में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद दर्जनभर लोगों को सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों का घर पर इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एक महिला की मौत हो गई। यह बिलासपुर में डायरिया से आठवीं मौत है। इससे पहले अरपा पार व टिकरापारा में डायरिया फैलने के कारण 7 लोगों की जान चली गई थी।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार डायरिया से दो लोगों की मौत की खबर के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हुआ। इसके बाद इमली में कमला कुर्रे (46 वर्ष) की डायरिया से मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला ने बताया कि कमला कुर्रे को सोमवार की रात को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सुधार नहीं होने पर मंगलवार को अपोलो हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। 


अब घर-घर सर्वे शुरू

Advertisement

Advertisement

शहर में वार्ड के कुछ और लोगों में डायरिया की शिकायत मिली है। नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है, जिसके बाद टीम मोहल्ले में पहुंच गई। यहां घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। पानी के सैंपल की जांच के लिए सिम्स के माइक्रो बायोलॉजी विभाग को दिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News