जशपुर मुनादी।। जिले के जनपद पंचायत बगीचा में जनपद सदस्यों और जनपद उपाध्यक्ष के बीच एकबारगी ठन गई है और इनकी आपसी लड़ाई सोशल मीडिया में सामने आने लगी है।
दरअसल आज याने शुक्रवार को शिक्षा समिति की बैठक रखी गयी है। बीईओ बगीचा के द्वारा सूचना जारी कर शिक्षा विभाग से जुड़े सभी जनपद सदस्यों को बैठक में बुलाया गया है लेकिन बीईओ द्वारा बुलाये गए शिक्षा समिति की बैठक को लेकर शिक्षा समिति के सदस्य बीडीसी आशिका कुजूर ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।उन्होंने कहा है कि जनपद सदस्यों से बगैर पूछे अपने मन से बैठक रख लेना मनमानी की श्रेणी में आता है। इससे पहके भी कई बार ऐसा हो चुका है कि बैठक से कुछ देर पहले बैठक की सूचना दी जाती रही है इस चलते कई सदस्य बैठक में नहीं आ पाते ।इस बार भी ऐसा ही हुआ बगैर सदस्यों से पूछे बैठक की तिथि तय कर दी गयी । उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप्प के जरिये बैठक होने की सूचना मिल रही है जबकि 2 जनपद सदस्य ऐसे भी है जिनके गाँव मे मोबाईल का नेटवर्क भी नही है ऐसे में उन्हें भी बैठक की जानकारी नहीं होगी ।महिला सदस्यों को सिर्फ खानापूर्ती के लिए बुलाया जाता है बस ।
https://munaadi.com/news-details/Big-breaking-jashpur-After-high-voltage-drama,-this-doctor-also-resigned,-told-Munadi-the-reason-for-this,--read-full-news
जनपद सदस्य आशिका कुजूर ने जनपद सदस्यों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में लिखा है--कल की बैठक मान्य नहीं होगी ।सदस्यों के बगैर जानकारी के उपाध्यक्ष अकेलेप बैठक की तिथि तय नहीं कर सकते हैं।यदि आप स्वयं ही सर्वे सर्वा बनना चाहते है विभाग के तो मैं समिति की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगी बैठक के बाद ।
https://munaadi.com/news-details/Watch-video-Watch-video-of-high-voltage-drama-in-Jashpur-DEO-office-and-read-full-report
इधर इस मामले में जनपद उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन का कहना है कि एक एक सदस्य से पूछकर बैठक की तिथि का निर्णय लेना व्यवहारिक तौर पर सम्भव नही है ।जरूरी नही है कि सारे सदस्यों की मौजूदगी की जानकारी होने पर ही बैठक की तिथि तय की जाय ।ऐसे में तो बैठक की तिथि ही निश्चित नहीं हो पाएगी ।उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री कैबिनेट के मंत्रियों से पूछकर कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाते ।समय और व्यवस्था के मूताबिक बैठक की तिथि तय की जाती है और उस बैठक में सभी समनानित सदस्य उपस्थित होते है और कुछ सदस्य उपस्थित हो भी नहीं पाते क्योंकि जरूरी नहीं कि बैठक के दिन हर सदस्य मौजूद रहे ।