कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की धौंस, किसान से कहा - यहीं से उठा लूंगा, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 24, 2023



कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की धौंस, किसान से कहा - यहीं से उठा लूंगा, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। कुछ दिन पहले यहां  युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा मारपीट की वीडियो वायरल हुई थी और सुर्खियांभ8 भी थी अब शहर अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह किसान को धमकी दे रहे हैं और उसे अपने जिलाध्यक्ष होने का धौंस भी दिखा रहे हैं। 

Advertisement

Advertisement


मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका का बताया जा रहा है जहां एक निजी जमीन पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम अपना अपना हक बता रहे हैं। उधर किसान उमेश साहू का दावा है की वह उसकी जमीन है जिसपर शेरू असलम जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने पहले इसकी शिकायत पुलिस और कलेक्टर से की जब बात नहीं बनी तो वीडियो वायरल कर दिया। किसान उमेश साहू का कहना है कि यह जमीन उसकी है। 


उधर बताया जा रहा है की कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई शिकायत की गई है। निजी जमीनों पर कब्जा, उसपर निर्माण संबंधी शिकायतें ज्यादा है। बताया जाता है कि उनका जमीन संबंधी काम है । यह जमीन कृषि भूमि की है और खंभा गाड़ने और मेड़ कटने को लेकर विवाद हुआ है। उमेश साहू के अनुसार उसके जमीन का मेड़ कटकर उसे दूसरी जमीन में मिला लिया गया है, उसके बाद जब उसने वहां खंभा गड़ाकर वहां अपनी जमीन का सीमा बना रहा था तब यह विवाद हुआ है। 


Advertisement

Advertisement

उमेश साहू का कहना है कि उसने इस संबंध में थाना से लेकर कलेक्टर तक से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दरअसल जमीन के मामले में पुलिस अक्सर अपना हाथ खींच लेती है क्योंकि यह मामला राज्य का होता है लेकिन जब जमीन के मामले में कोई अपराध घटित हो जाय तब पुलिस हस्तक्षेप करती है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News