जशपूर मुनादी।।प्रदेश के पूर्व आजाक मंत्री और जनजातीय समुदाय के बड़े नेता गणेश राम भगत द्वारा आयोजित एक रैली का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का यूथ विंग युवक कांग्रेस इस गणेश राम की रैली की तस्वीर को सोशल मीडिया में पोस्ट तो करने में लगा ही है साथ ही साथ तस्वीर के आगे लिख "जैसी करनी वैसी भरनी" भी लिख रहे है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस तस्वीर में कुछ लोग एक मंच के नीचे बैठे हैं और गणेशराम भगत उंन्हे सम्बोधित कर रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया में हवा देने वाले युवा कांग्रेसी यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि क्षेत्र की जनता ने गणेश राम को नकार दिया है इसलिए इनकी रैली और सभा मे राविवार को मुट्ठी भर लोग भी नहीं जुट पाए।
इनके मुताबिक यह तस्वीर कांसाबेल क्षेत्र का है।राविवार को दीलिस्टिंग को लेकर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत की अगुवाई में कासाबेल में रैली आयोजित की गई थी जिसमे सौ सवा सौ लोग भी रैली में नहीं जूट पाए आखिर में पूर्व मंत्री को मुट्ठी भर लोगो को ही देखकर और सम्बोधित कर संतोष करना पड़ा ।
"जैसी करनी वैसी भरनी"
इस तस्वीर के साथ जैसी करनी वैसी भरनी लाईन को लेकर जब युवक कांग्रेस के लोगो से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि आज से 6-7 माह पूर्व युवक कांग्रेस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने लिए एक सड़क के लिए पदयात्रा करने जा रही थी लेकिन टांगर गाँव मे माँ कुदरगढी स्टील प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों को युवक कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर गलत मैसेज दे दिया गया ।ग्रामीण इनके झांसे में आ गए और ग्रामीणों ने युवक कांग्रेस की पदयात्रा को नहीं होने दिया ।आखिर में युवक कांग्रेस को पदयात्रा कैंसिल करनी पड़ी थी । युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि हम जनहित के मुद्दे पर पदयात्रा कर रहे थे जो पूर्व मंत्री को रास नहीं आया था और इनके समर्थकों ने इसमें अड़चन पैदा कर दिया था आज इसी इसी क्षेत्र की जनता ने पूर्व मंत्री की रैली को सिरे से नकार दिया नतीजतन मुट्ठी भर लोग ही पूर्व मंत्री की रैली में जमा हो पाए।
हांलाकि युवक कांग्रेसियों के इस पोस्ट का जवाब गणेश राम के समर्थकों ने भी दिया है। गणेश राम के समर्थकों का कहना है कि एक कार्यक्रम को लेकर किसी की लोकप्रियता का एकबारगी आंकलन कर लेना काफी जल्दबाजी में किया गया आंकलन होता है। गणेश राम भगत जननेता हैं और इनकी लोकप्रियता और समर्थकों की संख्या को कांग्रेस के बड़े नेता भी अच्छी तरह से जानते है ।इनकी लोकप्रियता को साबित करने की जरूरत नहीं है।
मानसून के चलते नहीं हुई भीड़
राविवार को पूर्व मंत्री द्वारा आयोजित सभा रैली में भीड़ नहीं जुटने का सबसे बड़ा कारण मानसून की बारिश को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि 2-3दिन पहले ही थोड़ी बहुत बारिश हुई है ।पूर्व में क्षेत्र में बारिश नही हो रही थी जिसके चलते क्षेत्र में खेती किसानी का काम रुका हुआ था ।3 दिन पहले जब तेज बारिश हुई तो गांव के लोग खेती किसानी में लग गए इस वजह से भीड़ नहीं जुट पाई ।
आपको बता दे कि बीते वर्ष से कासाबेल क्षेत्र में पूर्व मंत्री भगत का लगातार दौरा,रैली,और सभा का आयोजन किया जा रहा है।कासाबेल के टांगर गाँव मे लगने वाले माँ कुदरगढी स्टील प्लांट का विरोध इन्ही की अगुवाई में हो रहा है ।