जशपुर मुनादी।। एक तरफ जहां कई प्रदेशों में बारिश के चलते बुरा हाल है ,कही बादल फटने से तबाही का आलम है वहीं जशपुर में मानसून की बेरुखी से परेशान किसान भग्वान की शरण मे जाकर बारिश होने की मन्नत मांग रहे है।
जिले के तपकरा इलाके में मानसून नही आने से परेशान किसानों ने आज सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पदयात्रा कर रहे है।जिले के मशहूर धाम कोतई बीरा से लौटा में जल लेकर किसानों की टोली लाठबोरा शिव मंदिर के लिए पैदल निकल गई है।
किसानों ने बताया कि उनके इलाके में अबतक बारिश नहीं होने से परेशान किसानों ने बैठक करके यह फैसला किया कि राविवार को पूरे गाँव के लोग सबसे पहले कोताई बीरा धाम पहुचेंगे ।वहाँ से लौटा में जल लेक्ट सभी के सभी पैदल लाठबोरा जाएंगे और धिव मंदिर में जल अर्पित करके भगवान शिव से बारिश होने की मन्नत मांगेंगे ।इस यात्रा में कई गाव के लोग शामिल हैं।
आपको बता दें बारिश का मुख्य मौसम आषाढ़ बीत जाने से लेकर सावन का एक पखवाड़ा पूरा होने वाला है लेकिन मानसून का अभी तक कोई अता पता नहीं है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।