सरगुजा मुनादी।। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो आपको हैरान कर देगा।इस वीडियो में एक पिता अपने 5 साल के बेटे को कंधे में बिठाकर जान को जोखिम में डालते हुए नदी पार करता हुआ दिख रहा है ।नदी पूरे उफान पर है और नदी के भारी उफान के बीच पिता के द्वारा 5 साल के बच्चे को कंधे में बैठाकर नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।




जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सरगुजा के घुनघुटा नदी का है ।बताते हैं कि 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी पानी से भर गया है।वही 5 साल के बच्चे को कंधे पर बैठाकर नदी पार कर रहे सख्श का नाम महाजन बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक महाजन रक्षा बंधन का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ ससुराल गोविंदपुर गया था।आज जब वह वापस लौट रहा था तो देखा घुनघुट नदी पूरे उफान पर है। नदी पार करके घर जाना जरूरी था इसलिए उसने अपनी पत्नि को नदी के किनारे बैठा दिया और बेटे को कंधे पर बैठाकर नदी पार करने लगा ।इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया ।