बिलासपुर मुनादी ।।फिल्मी अंदाज में लाठी डंडा से ताबड़तोड़ हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।यह वीडियो बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अशोक नगर में आपसी रंजिश को लेकर 2 पक्षो में लाठी डंडा चलने का वीडियो है ।
जानकारी के मुताबिक लड़कियों पर गन्दी नजर रखने के चलते दो पक्षो के बीच झगड़ा शुरू हुआ और बात लाठी डंडे तक पहुंच गई । बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बस्ती में एक छठी कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले की कुछ लड़कियां और कुछ लड़के डांस कर रहे थे इसी दौरान रिंकू खान नाम का एक युवक बार बार उसी रास्ते से बाईक से आना जा कर रहा था।उसकी इस हरकत से नाराज मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई तो रिंकू खान लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया ।
विवाद काफी बढ़ गया ।अगले दिन इसी रंजिश के चलते रिंकू खान अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मोहल्ले के ही बिट्टू पाठक को पीट दिया । अगले दिन फिर से याने गुरुवार को उसी मोहल्ले के पुष्पराज साहू को पीटने रिंकू खान ने कई सारे साथियों को बुला लिया और पुष्पराज को लाठी डंडे से पीटने लगे ।बीच बचाव करने आये एक सैलून संचालक के सैलून में भी तोड़फोड़ करने लगे ।
सरकंडा थाना पुलिस के मुताबिक इस मारपीट की घटना में एक युवक को काफी चोट लगी है और दोनो पक्ष से रिपोर्ट दर्ज किया गया है।