Breaking munaadi :पहले 2 बेटियों को जहर देकर मारा फिर खुद आ गई रेल पटरी के नीचे , छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाईड नोट , सुसाईड नोट में हुआ ये खुलासा

munaadi news image
May 11, 2023



Breaking munaadi :पहले 2 बेटियों को जहर देकर मारा फिर खुद आ गई रेल पटरी के नीचे , छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाईड नोट , सुसाईड नोट में हुआ ये खुलासा

munaadi news image
munaadi news image

शक्ति मुनादी।।बुधवार को पति की हरकतों से तंग आकर एक महिला ने पहले अपनी 2 दूधमुही बच्चियों को जहर देकर मार डाला और खुद को भी मौत के हवाले कर दिया

पूरा मामला शक्ति के वार्ड नंबर 1 का है। मृतिका का नाम प्रीति सतनामी पति कृष्ण सतनामी 22वर्ष है। 


जानकारी के मुताबिक मृतिका प्रीति  शक्ति रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी के नीचे सो गई और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खुद को मौत के हवाले करने से पहले उसने डेढ़ और ढाई साल की 2 बेटियों को जहर दे दिया था और उसके बाद आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन आ गई ।


पुलिस ने जब जांच शुरू की और जांच के क्रम में पुलिस महिला के घर  पहुंची तो देखा कि उसकी दोनो बेटियां कमरे में मृत पड़ी है और वहां पर एक सुसाईड नोट पड़ा है। सुसाईड नोट को मृतिका में छत्तीसगढ़ी में लिखा था।  सुसाईड नोट में महिला ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार अपने पति कृष्ण को बताया है। उसने लिखा है कि उसका पति घर के पास रहने वाली एक महिला से प्यार करता था और 2 दिन पहले वह उसी महिला के साथ भाग गया 

पति के इस करतूत को बर्दाश्त नहीं कर पाने के चलते उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा। उसने लिखा है कि वह किसी की छोड़ी हुई पत्नि नहीं कहलाना चाहती इसलिए वह मौत को गले लगा रही है।


बहरहाल शक्ति पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News