पहली बार जशपुर के किसी डॉक्टर को मिला इतना बड़ा सम्मान !इस सम्मान के लिए नॉमिनेट हुए बीएमओ ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 30, 2025



पहली बार जशपुर के किसी डॉक्टर को मिला इतना बड़ा सम्मान !इस सम्मान के लिए नॉमिनेट हुए बीएमओ ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीते 28 जून को आयोजित धन्वंतरि सम्मान 2025 का आयोजन हुआ, जिसमे पहली बार जशपुर जिले के डॉक्टर का भी नॉमिनेशन हुआ, और इन्हें धन्वंतरि सम्मान से भी नवाजा गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

जहां छत्तीसगढ़ के बड़े बड़े शहरों के बड़े स्वास्थ्य संस्थान के डॉक्टर एक तरफ अपने बेहतर कार्य हेतु नवाजे जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ जशपुर जिले के बगीचा बीएमओ सुनील लकड़ा भी नॉमिनेट हुए, और दुर्गम क्षेत्रों में जनजातियों के लिए बेहतर कार्य एवं स्वास्थ्य सेवा में विशिष्ट योगदान करने हेतु धन्वन्तरि सम्मान 2025 से राज्यपाल रमन डेका के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया, जहां छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

हम आपको बता दें कि जशपुर वो जिला अब तक रहा है, जहां स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है, जहां डॉक्टर भी आकर सेवा देने में कतराते रहे हैं, पर जब इन क्षेत्रों से भी डॉक्टर आगे निकल छत्तीसगढ़ स्तर के इस तरह के बड़े सम्मानों को प्राप्त कर रहे हैं, तो समझा जा सकता है, यहां अब कुछ तो बेहतर हो रहा है, जिसकी नजर रायपुर और बड़े संस्थानों तक धमक पहुंच रही है, और यही वो चीजें है जो डॉक्टरों को भी अब अपनी तरफ आकर्षित भी करेगा।

Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शनिवार को धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में कहा कि जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं तथा उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ बनाती है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News