इस बड़े नेता के लिए सांसद गोमती ने कह दी ऐसी बात ,लिखा-शर्म नहीं आती.....राष्ट्रीय राजनीति पर पहली बार सांसद के दिखे तेवर ,पढिये पूरी खबर जानिए क्या..

munaadi news image
July 18, 2022



इस बड़े नेता के लिए सांसद गोमती ने कह दी ऐसी बात ,लिखा-शर्म नहीं आती.....राष्ट्रीय राजनीति पर पहली बार सांसद के दिखे तेवर ,पढिये पूरी खबर जानिए क्या..

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।।  देश के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए समर्थित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को मूर्ति बताने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।


सांसद ने तेजस्वी यादव को लेकर क्या कहा यह बताने से पहले आपको यह बता दें कि एनडीए द्वारा घोषित राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू  का गोमती साय प्रस्तावक बनी थी ।कई प्रस्तावको में सांसद गोमती साय का भी नाम था ।इसके अलावे यह भी बता दें कि राष्ट्रीय राजनीति को लेकर सांसद गोमती साय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।



भाजपा सांसद गोमती साय ने राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा द्रोपदी मुर्मू को मूर्ति कहे जाने के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है-----"



"श्री Tejashwi Yadav जी शर्म करिये। और ज़रा अपने दिनों को भी याद कीजिये। जब आपकी माताश्री मुख्यमंत्री बनी थी। क्या आप उस समय भी अपनी माताजी के लिए भी ऐसी ही धारणा रखते थे।

आज अपने एक सीधी, सरल, आदिवासी परिवार की महिला, जिन्होने अपना सामाजिक जीवन एक शिक्षिका के रूप से शुरू किया। और आज राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं। उन्हें मूर्ति शब्द से सम्बोधित करना पूरे महिला वर्ग, विशेष रूप से आदिवासी समाज की महिला के साथ शिक्षा जगत की महिलाओं का भी अपमान किया है।"


आपको बता दें कि सांसद गोमती साय स्वयं आदिवासी महिला है। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के जशपुर जिले से जिला पंचायत सदस्य ,जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावे अपने क्षेत्र से जनपद सदस्य के तौर पर भी प्रतिनिधित्व कर चुकी है ।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर वह पहली बार सांसद का चुनाव लड़ी और सांसद बनी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News