गेम की लत ने ली जान…रेलवे सीजीएम के नाबालिग बेटे ने लगाई फांसी, कान में हैडफोन लगा मिला, जानिए पूरा मामला

munaadi news image
December 09, 2023



गेम की लत ने ली जान…रेलवे सीजीएम के नाबालिग बेटे ने लगाई फांसी, कान में हैडफोन लगा मिला, जानिए पूरा मामला

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। बच्चों में मोबाइल देखने की लत लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ फोन में ऐसे गेम खेल रहे हैं, जिससे सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में सामने आया है। रेलवे इरकॉन में एसएनटी विभाग के सीजीएम श्याम सुंदर के 16 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को बच्चे के जेब से मोबाइल फोन और कान में हैडफोन लगा हुआ मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चा गेम खेल रहा था। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 साल का युवल कुमार 11वीं का छात्र है। अन्य दिनों की तरह गुरुवार रात भी वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन सुबह 7 स्कूल जाने के लिए नहीं उठने पर मां उसे उठाने के लिए कमरे में गई, तब शव नायलोन की रस्सी से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतारा। पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल और कान में हैडफोन लगा हुआ मिला। मोबाइल लॉक था। 


पुलिस के अनुसार बेटे की खुदकुशी को लेकर परिजन बेसुध थे, इसलिए घटना को लेकर उनके बयान नहीं लिए जा सके। बहरहाल पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट में क्लियर हैंगिंग होने की बात कही है। तारबाहर टीआई विजय चौधरी ने बताया कि छात्र का मोबाइल मिला है, लेकिन लॉक होने के कारण उसकी जांच अभी नहीं हो सकी है। माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद मोबाइल की जांच साइबर सेल के द्वारा कराई जाएगी। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में खुदकुशी का कारणों का खुलासा नहीं किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News