शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप, होश आने के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, सभी गिरफ्तार

munaadi news image
September 18, 2023



शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप, होश आने के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, सभी गिरफ्तार

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक महिला हैवानियत की शिकार हो गई है। जिले के बेलगहना इलाके में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, कोटा थाना के बेलगहना क्षेत्र की रहने वाली आदिवासी महिला रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करती है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि बीते बुधवार को वह किसी काम से बाहर गई थी। देर शाम वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवक सियाराम तिर्की, दुकाल बैगा और अशोक कुमार यादव ने उसे अकेले जाते देख उससे बात करने लगे। बातचीत के दौरान तीनों आरोपियों ने शराब पिलाने की बात कहने लगे। महिला ने पहले तो उन्हें मना किया, फिर भी युवकों के जिद करने पर वह शराब पीने के लिए रुक गई। इस दौरान युवकों ने महिला को पहले तो शराब पिला दी, जिससे शराब के नशे में महिला बेसुध हो गई।


इसके बाद नशे में धुत महिला के साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को छोड़कर फरार हो गए काफी देर बाद जब महिला को होश आया, तब वह अपने घर पहुंची। इसके बाद फिर परिजन को पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित आदिवासी महिला ने इस घटना की रिपोर्ट बेलगहना पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर गांव पहुंची, लेकिन उससे पहले ही तीनों आरोपी फरार हो गए। फिर पुलिस ने अंततः उन्हें धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ जारी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News