गौरेला मुनादी।। विधवा महिला को शादी का सब्जबाग दिखाकर दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराते हुई कार्रवाई की मांग की है। गौरेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक विधवा महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला का उसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से नजदीकियां बढ़ी और फिर युवक महिला को शादी करने का सपने दिखाकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला युवक को शादी की बात कहती तो युवक उसकी बातों को टाल मटोल करता रहा।
पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक उसके विधवा होनंे का फायदा उठाते हुए उसे शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। महिला ने सोचा था कि युवक के साथ शादी करने के बाद उनके बच्चों का भविष्य बन सकता है, लेकिन युवक उसे झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी की बात पर टाल मटोल करता रहा।
विधवा महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने गौरेला थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।