इस जोड़े की शादी का किस्सा सुनिए ! जब इस जोड़े ने खोला शादी का राज तो सभी रह गए हैरान .....सीएम ने भी.....तो कीजिये क्लिक पढिये शादी की पूरी दास्तां

munaadi news image
July 01, 2022



इस जोड़े की शादी का किस्सा सुनिए ! जब इस जोड़े ने खोला शादी का राज तो सभी रह गए हैरान .....सीएम ने भी.....तो कीजिये क्लिक पढिये शादी की पूरी दास्तां

munaadi news image
munaadi news image

कोरिया मुनादी।। पहले एक कहावत सुनते थे और आज भी सुनते है,वो कहावत है"सब गुड गोबर कर दिया"याने धार्मिक आयोजनों को को छोड़ दिया जाय तो   गोबर की तुलना शुरू से ही व्यर्थ की चीजों से की जाती रही है ऐसे में यह  सुनकर बड़ा अजीब लगेगा कि एक सख्श की शादी गोबर बेचने के वजह से ही हो पाई ।लेकिन यह घटना सच्ची है और पूरा मामला कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ का ।यहां के रहने वाले श्याम और अंजू की शादी अभी कुछ दिन पहले याने 19 जून को ही हुई है ।




श्याम ने इस शादी से जुड़ी बातों को सार्वजनिक मंच से और वो भी प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के सामने किया । दरअसल भूपेश बघेल पूरे प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे पर है ।इस क्रम में जब वो कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पासडोल पहुंचे तो श्याम ने जनचौपाल के पंडाल से मुख्य मंत्री भुपेश बघेल के सामने अपनी शादी के किस्से को साझा किया ।




उसने बताया कि पैसे और रोजगार के अभाव के चलते उनके विवाह में रुकावट आ रही थी । रोजगार के लिए उन्होंने डेयरी का व्यवसाय शुरू किया लेकिन डेयरी के व्यवसाय में अपेक्षित सफलता नहीं मिली ।फिर उसे शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना का लाभ उठाते हुए गोबर बेचना शुरु किया।गोबर ज्यादा हो उसके लिए उसने कुछ और मवेशी अलग से खरीद लिए और कुछ ही दिनों में उसने 4 लाख 10 हजार के गोबर बेच दिए ।




भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पति श्याम कुमार के साथ उनकी पत्नी अंजू भी मौजूद रही. जिन्होंने बताया कि पेशे से वे नर्सिंग स्टॉफ हैं. उनके विवाह की चर्चा चल रही थी, इस बीच परिजनों को श्याम कुमार के बारे में जानकारी मिली कि वे गोबर बेचकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं, साथ ही अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं।




इससे प्रभावित होकर अंजू के परिजन बेटी का ब्याह गोबर बेचने वाले श्याम कुमार से कराने के लिए राजी हो गए. इनका विवाह बीते 19 जून को संपन्न हुआ. 




गोधन न्याय योजना से श्याम और अंजू के जीवन मे आये बदलाव की कहानी सुनकर मूख्यमंत्री काफ़ी प्रभावित हुए और नवदम्पत्ति को आशीर्वाद भी दिया ।उ होने कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश के हर  आदमी के चेहरे पर खुशियां लाना है और सरकार की सोंच अब धरातल पर दिखने लगे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News