सामान्य सभा की बैठक में भारी हंगामा, टेबल की पटका पटकी और झूमा झटकी का वीडियो हो रहा वायरल , इस बात पर शुरू हुआ बखेड़ा,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 20, 2023



सामान्य सभा की बैठक में भारी हंगामा, टेबल की पटका पटकी और झूमा झटकी का वीडियो हो रहा वायरल , इस बात पर शुरू हुआ बखेड़ा,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। नगर विकास को लेकर नगर पालिका   में पार्षदों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई है।झूमा झटकी के अलावे फाइलों की पटका पटकी होने की भी खबर है।

Advertisement

Advertisement


पूरा मामला जिले के तखतपुर नगरपालिका का है। यहां के सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई ।यहां तक कि पार्षद टेबल और फाईल पटकते भी देखे गए ।


बताया जा रहा है कि सामान्य सभा की बैठक में नगर के विकास और बजट को लेकर चर्चा होनी थी ।चर्चा शुरू होने के बाद पार्षदों के प्रश्नों का जवाब दिए जाने का क्रम शुरू हुआ। पार्षदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर चर्चा तो शुरू हुई लेकिन इसी बीच तब बवाल शुरू हो गया जब पार्षद प्रतिभा देवांगन के प्रश्नों की बारी आयो तो उनके प्रश्नों को बिना पढ़े कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया गया। 


Advertisement

Advertisement

इस पर नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन ने आपत्ति जताई तो पार्षद सुनील आहूजा ने आपत्ति को नजरंदाज करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाने को बोल दिया ।बस फिर क्या था नेता प्रतिपक्ष गुस्से में चिल्लाने लगे और चिल्लाते टेबल और टेबल पर रखे फाइलों को जमीन पर पटक दिया ।सुनील आहुआ भी तैश में आ गए और उन्होंने भी टेबल पटक दिया और दोनो के बीच झूमा झटकी शुरू हो गई । हांलाकि थोड़ी देर बाद माहौल शांत हुआ और बैठक दुबारा शुरू हुई।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News