बिलासपुर मुनादी।। होली पर को ध्यान में रखकर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एक अभियान छेड़कर 280 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
शरीर संबंधी अपराध करने वाले जो लगातार मार पीट, लड़ाई झगड़ा आदि अपराध करते रहते हैं, उनकी गुंडा बदमाश फाइल में नाम जोड़ी गई है। गुंडा बदमाश की वर्तमान के दोस्त साथी, जीविका का साधन, घूमने का क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
बार बार चोरी तथा नकबजनी करने वाले अपराधियों का नाम निगरानी बदमाश लिस्ट में लाया गया और चेक किया गया जो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है
पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर कुल 185 गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को चेक कर कार्यवाही किया गया है।
पिछले 3 दिनों में अभियान चलाकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी किए गए 133 गिरफ्तारी वारंट और 75 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जो काफी समय से फरार चल रहे थे, ऐसे अपराधियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है अभियान के दौरान बिलासपुर के सभी थानों में कुल 208 गिरफ्तारी और स्थाई वारंट तामील किए गए हैं।