Big breaking munaadi देखते ही देखते घरों में लगी आग ,3 घर जलकर स्वाहा , फायर विग्रेड तो आ गयी लेकिन ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 15, 2023



Big breaking munaadi देखते ही देखते घरों में लगी आग ,3 घर जलकर स्वाहा , फायर विग्रेड तो आ गयी लेकिन ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी ।।बीती रात करीब साढ़े 9 बजे एक घर मे आग लग गई ।आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पास के 2 और घर भी आग के चपेट में आ गए और तीनों घर देखते ही देखते जलकर खाक हो गए।

बिलासपुर के धुरवाकारी गावँ के रहने वाले नंदू धृतलहरे के बगल में ही बुगनु और रवि धृतलहरे का भी घर है।सबसे पहले आग नंदू के घर मे लगी ।घरके सारे लोग पड़ोस में हो रही एक शादी समारोह में गये थे।रात करीब साढ़े 9 बजे घर के एक सदस्य को घर से तेज धुआं निकलता हुआ दिखा।वह घर पहुँचा तो देखा कि घरमें आग लग गयी है। आग बुझाने आस पास के लोगो को बुलाया गया लेकिन तबतक आग पूरी तरह भड़क चुकी थी ।


बाजू के 2 ओर घर मे आग की चपेट में आ चुके थे।आनन फानन में फायर विग्रेड बुलाया गया।फायर विग्रेड तत्काल आ भी गई लेकिन फायर विग्रेड पतली होने के कारण गली में नहीं घुस पाया और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू करने में एक घण्टा लग गया।पाईप के सहारे थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तबतक तीनो घरों में रखे एक एक सामान जलकर खाक हो चुके थे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News