Breaking jashpur जनचौपाल में महिला की बात सुनकर जोर से हंस पड़े सीएम और कहा-दाढ़ी वाले ही करेंगे और दाढ़ी वाले गोमती साय की सुनेंगे ,इस बात को गोमती साय को बोलो........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 25, 2022



Breaking jashpur जनचौपाल में महिला की बात सुनकर जोर से हंस पड़े सीएम और कहा-दाढ़ी वाले ही करेंगे और दाढ़ी वाले गोमती साय की सुनेंगे ,इस बात को गोमती साय को बोलो........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। भेंट मुलाकात के लिए जशपुर के पम्पशाला पहुँचे मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने जनचौपाल के दौरान सांसद गोमती साय का दो बार नाम लिया । जब बात गैस चूल्हा और गैस की कीमत निकली तब भूपेश बघेल ने तंज कसा और हंस दिए। 


दरअसल मुख्यमंत्री जनचौपाल ले रहे थे और जनचौपाल के दौरान मुख्य्मंत्री ने महिला से पूछा कि घर मे गैस चूल्हा है ?महिला ने जवाब देते हुए कहा कि गैस चूल्हा तो है लेकिन सिलेंडर का दाम बढ़ने के चलते सिलेंडर नही भरवा पा रहे है।महिला ने मुख्य्मंत्री से निवेदब किया कि सिलेंडर का दाम कम कर दे। महिला के इस बात पर सीएम ने हंसते हुए कहा कि गैस का दाम दाढी वाले कम करेंगे मैं नही ।फिर महिला ने कहा-बोलकर कम करवा दीजिए ।


इसपर सीएम ने कहा-मैं तो रोज बोलता हूँ लेकिन सुनता नहीं,इस बात को गोमती साय सांसद को बोलिये सांसद गोमती साय की सुनेंगे । मुख्यमंत्री  के इस बात पर पंडाल में बैठे सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News