जशपुर में फिर भड़की जल जंगल जमीन की आग !उद्योग वालों की जमीन पर हो जाएगा गाँव वालों का कब्जा !हजारों की संख्या में ग्रामीण कल ही कर देंगे ....जमीन मालिक ने कहा-कहाँ है कानून ,एसपी ने कही ये बात ..…...

munaadi news image
July 26, 2022



जशपुर में फिर भड़की जल जंगल जमीन की आग !उद्योग वालों की जमीन पर हो जाएगा गाँव वालों का कब्जा !हजारों की संख्या में ग्रामीण कल ही कर देंगे ....जमीन मालिक ने कहा-कहाँ है कानून ,एसपी ने कही ये बात ..…...

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में जल जंगल और जमीन की आग फिर से भड़क गई है।कासाबेल के टंगरगाव में माँ कुदर गढ़ी स्टील प्लांट के लिए चयनित जमीन पर टंगररगाव सहित 10 गाँव के लोगो का बुधवार को फ़िर से जमावड़ा लगेगा ओर सभी मिलकर प्लांट वाले जमीन पर हल जोतकर धान की बुवाई करेंगे। इस आंदोलन की अगुवाई करने वाले नेताओ में से एक क्षेत्र जे जनपद सदस्य अनुरंजन भगत ने बताया कि पच्चासो साल से लोग इस जमीन पर खेती करते आ रहे है ।बीते वर्ष भी इस जमीन पर खेती की गई थी और इस वर्ष भी हमलोग उस जमीन पर धान की बुवाई करेंगे ।इसके लिए करीब 10 गाँव के 5 हजार से ज्यादा लोग जमा होंगे ।अनुररंजन ने बताया कि लगभग 100 एकड़ जमीन है जिसे गाव के ही एक पटेल के द्वारा बेच दिया गया । पूर्व में यह जमीन जाशपुर पैलेस के अधीन थी ।

Advertisement

Advertisement


दरअसल गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा आज गाँव मे मुनादी करके सभी को उक्त जमीन पर धान की बोवाई करने लिए सभी ग्रामवासियों को जमा होने को कहा गया है और और जो यहाँ नही  पहुंचेगा उस ओर 5 हजार का जुर्माना लगाने की भी मुनादी गयी । गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा मुनादी कराए जाने की खबर सामने आने के बाद जमीन मालिक के भी होश उड़े हुए हैं। उक्त जमीन का मालिकाना हक रखने वाले जमीन मालिक सुनील अग्रवाल की ओर से बताया गया कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री हुई है और नामांतरण भी हो चुका हूं ।कानूनी तौर पर यह जमीन उनकी है लेकिन उनकी जमीन कब्जा किया जा रहा है ।पूर्व में भी उनकी जमीन पर गाव के एक व्यक्ति ने फसल लगा दी थी जिसकी शिकायत वह तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके है लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नही हुई और आज उंन्हे खबर मिल रही है कि उनकी पूरी जमीन पर कल सामूहिक कब्जा होने वाला है ऐसे में कानून कहाँ हैं? सुनील अग्रवाल की ओर से कहा गया कि अगर ऐसे ही लोग दूसरों की जमीन पर कब्जा करते रहे फिर प्रशासन कहाँ है?पूलिस कहाँ है ? रजिस्ट्री और नामांतरण का क्या औचित्य रह गया ? उन्होंने कहा कि यहाँ उद्योग तभी स्थापित हो पाएगा जब जनसुनवाई होगी ऐसे में अगर वह अपनी जमीन पर खेती करना चाहते है तो क्या खेती भी नहीं कर सकते ?




इस मामले में जब हमने एसपी डी रविशंकर से बात की तो उन्होंने कहा-"मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है ।किसी के द्वारा उंन्हे यह सूचना या जानकारी नही  दी गयी है कि बुधवार को वहां क्या होना है ?कोई सूचना या जानकारी आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Advertisement

Advertisement

यह बताना जरूरी है कि टाँगरगाव में माँ कुदरगढी स्टील प्लांट स्थापित होना है। लेकिन ग्रामीण लगातार यहाँ उद्योग लगने का विरोध कर रहे है ।ग्रामीण यहॉ किसी भी सूरत में अपने गाँव मे प्लांट नहीं चाहते ।इसके विरोध में ग्रामीणों की लगातार रैलियाँ निकल रही है। बीते वर्ष इस प्लांट की जनसुनवाई होनी थी लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद जनसुनवाई की तारीख टाल दी गयी और आज तक जनसुनवाई की दूसरी तारीख घोषित नहीं की गई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News