मुख्यमंत्री के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों पर राशन चोरी का आरोप, भूपेश बघेल ने तत्काल दिए जांच के आदेश, दर्जन भर ............. पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
June 27, 2022



मुख्यमंत्री के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों पर राशन चोरी का आरोप, भूपेश बघेल ने तत्काल दिए जांच के आदेश, दर्जन भर ............. पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। सीएम भूपेश बघेल जनता से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सामने ही कल बगीचा में ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत के भाई और बहू के ऊपर राशन चोरी का आरोप लगा दिया, जिसके बाद सीएम भूपेश ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Advertisement


कल बगीचा में सीएम भूपेश बघेल के सामने ग्राम पंचायत कवई के पीडीएस विक्रेता और सरपंच राशन चोरी का आरोप लगाया, ये ग्रामीण लगभग दर्जन भर संख्या में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे, ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब योजनाओ को लेकर ग्रामीणों से फीड बैक ले रहे थे, तब यह वाक्या हुआ, हम आपको यह भी बता दें कि कवई में पीडीएस विक्रेता जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई है। वहीं सरपंच रायमुनी भगत की बहू है।


जब आरोप लगा तो सरपंच भी डिफेंड करने खड़ी हुई, और विक्रेता पति का बचाव करने लगी, थोड़ी देर बाद विक्रेता पति भी खड़ा हुआ और ग्रामीणों के ऊपर आरोप लगाने लगे, पर सीएम भूपेश ने जब पीडीएस योजना के बारे में दोनों से पूछा तो जवाब नही दे सके, कि किसको कितना चावल मिलता है, ये अंत्योदय श्रेणी के प्राथमिकता क्रम के हितग्राही हैं। जिसके बाद सीएम ने फ़ूड इंस्पेक्टर को भी बुलाया, और योजना के बारे में माइक पर बोली। वही सीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दे दिए हैं।


Advertisement

Advertisement

कवई से आये ये दर्जन भर ग्रामीणों में नगेशिया, पहाड़ी कोरवा और एससी वर्ग के लोग थे, जहां उन्होंने सीएम को बताया कि 50 किलो की जगह 25 किलो विक्रेता चावल दिया है, और 35 किलो की जगह 30 किलो चावल देता है ! जिसके बाद ये सारा वाक्या हुआ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News