5 महीने हो गए इस शख्श को सरकारी राशन का एक भी दाना नहीं मिला, पूर्व सरपंच ने रोक दिया राशन ! फरियाद लेकर यहाँ पहुंचा फरियादी ,अधिकारी ने कहा

munaadi news image
July 21, 2022



5 महीने हो गए इस शख्श को सरकारी राशन का एक भी दाना नहीं मिला, पूर्व सरपंच ने रोक दिया राशन ! फरियाद लेकर यहाँ पहुंचा फरियादी ,अधिकारी ने कहा

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। एक आदमी पिछले 5 महीने से सरकारी राशन के लिए पंचायत का चक्कर काट काट कर परेशान हो गया लेकिन पूर्व सरपंच है कि उसे सरकारी राशन का एक अनाज तक देने को तैयार नहीं है।आखिर में बीते मंगलवार को फरियादी फरियाद लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में पहुँचा है।

Advertisement

Advertisement


मामला जिले के फरसाबहार के बाबू साजबहार के ग्राम पंचायत का है। इस पंचायत में पीडीएस दुकान का संचालन पूर्व उपसरपंच व वर्तमान वार्ड पंच बासुदेव नायक करते है।यहां के रहने वाले लक्ष्मण राम पिता सामु राम ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में जाकर लिखित में शिकायत करते हुए बताया है कि पीडीएस राशन नहीं मिलने के चलते उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उसके पास राशन कार्ड होने के बावजूद मार्च महीने के बाद से राशन का एक अनाज भी नहीं मिला है  ।दुकान संचालक बासुदेव नायक से उसने कई बार अनुनय विनय किया लेकिन दुकान संचालक उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।पंचायत के प्रतिनिधियो से भी उसने कई बार गुहार लगाई लेकिन दुकान संचालक ने उनकी भी नहीं सुनी।शिकायतकर्ता ने लिखा है-राशन कार्ड होने के बावजूद सरकारी राशन से वंचित रहने के कारण मैं आर्थिक ,शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो गया हूँ"


जनदर्शन में आवेदन देने के बाद फरियादी को कार्रवाई का भरोसा मिला है ।देखना है बेववजह राशन रोकने वाले दुकान संचालक के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है और लक्ष्मण को राशन मिलना कब षुरू होता है।



Advertisement

Advertisement

इस मामले जब हमने फरसाबहार के फ़ूड इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने बताया " मार्च के बाद बायोमैट्रिक हो गया है इसलिए दिक्कत आ रही होगी लेकिन मेरे पास अबतक कोई शिकायत नहीं आयी है फिर भी पता करता हूँ कि राशन नहीं मिलने का कारण क्या है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News