जशपुर में गज़ब हो गया! जनचौपाल में घोषणा के 2 दिन बाद हो गयी डॉक्टर की बहाली और चौथे दिन ही डॉक्टर हो गए कहीं और.....सीएमएचओ ने कहा-गलती से हो गया था ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 02, 2022



जशपुर में गज़ब हो गया! जनचौपाल में घोषणा के 2 दिन बाद हो गयी डॉक्टर की बहाली और चौथे दिन ही डॉक्टर हो गए कहीं और.....सीएमएचओ ने कहा-गलती से हो गया था ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। प्रदेश के मूख्यमंत्री भुपेश बघेल के कुनकुरी प्रवास के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजारा के लिए डॉक्टर की की गई माँग तो पूरी हो गयी लेकिन यहाँ तैनात किए गए डॉक्टर ने 2 दिन बाद ही अपना तबादला कहीं और करा लिया । याने मूख्यमंत्री ने चिकित्सावीर भेजने का मजाक किया था वह सचमुच में मजाक साबित हुआ बल्कि कुंजारा भेजे गए डॉक्टर चिकित्सावीर  भी साबित नहीं हो पाए 4 साल के जगह दूसरे दिन ही कुंजारा को बॉय बोलकर कहीं और के लिए रवाना हो गए।


यहाँ पदस्थ किये गए डॉक्टर वी एक्का ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि उनकी पोस्टिंग कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए हुई थी लेकिन अब उनका तबादला कहीं और हो गया है।उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि उनकी जगह पोस्टिंग किसकी हई है।


https://munaadi.com/news-details/The-Chief-Minister-had-said---should-I-send-the-medicine-Veer,--


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजारा में डॉक्टर को पदस्थ किये जाने की माँग उठाने वाले पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा नेता विष्णु गुप्ता ने बताया कि इससे बड़ा धोखा और छल क्या हो सकता है कि डॉक्टर की पोस्टिंग के बाद दो दिन बाद ही तबादला कहीं और कर दिया जाता है ।


आपको बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विष्णु गुप्ता ने मूख्यमंत्री भुपेश बघेल के सामने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तैनात करने की माँग की थी जिस पर मूख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा था कि वहाँ चिकित्सक भेजना है या चिकित्सावीर ? इस पर सभी ने और सी एम ने भी ठहाके लगाए थे ।सीएम के जाने के 3 दिन बाद यह माँग पूरी भी हो गई।डॉक्टर वी एक्का को कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पदस्थ कर दिया गया ।ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और भाजपा नेता ने भी मूख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया लेकिन 2 दिन बाद ही सबके सब मायूस हो गए ।



इस मामले में पूछे जाने पर जिले के सीएमएचओ डॉ रंजीत टोप्पो ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि दरअसल डॉ वी एक्का की पोस्टिंग हाट बाजार के लिए हुई थी लेकिन बाबू की गलती के चलते उनका पोस्टिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजारा कर दिया गया था ।जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आदेश को फिर से संशोधित करके डॉ वी एक्का को हाट बाजार के लिए पुनः आदेश जारी कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि मुख्यमन्त्री की घोषणा और ग्रामीणों के द्वारा सीएम को डॉक्टर के लिए दिए गए आवेदन की जानकारी स्वास्थ संचासलनालय को भेज दी गयी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News