जशपुर मुनादी।। आखिर बगीचा में फ़ूड इंस्पेक्टर को हटाने के लिए सचिवों का पूर्व घोषित हड़ताल और धरना प्रारम्भ हो गया है। हम आपको यह बता दें कि बगीचा के ग्राम फुलझर में पीडीएस अफरा तफरी मामले को लेकर सरपंच सचिव एवं एक सरकारी शिक्षक समेत 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, जिसको लेकर सचिवों एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दुर्भावनावश कार्यवाही करने का आरोप फ़ूड इंस्पेक्टर को लेकर अन्यत्र हटाने के साथ एफआईआर रद्द करने की मांग की थी, इसी को लेकर सचिवों ने यह धरना और काम बन्द कलम बन्द हड़ताल प्रारम्भ हो गया है।
जहां बगीचा सचिव संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस दिन यह मामला हुआ उस दिन फुलझर सचिव समीक्षा बैठक में उपस्थित था, वहीं शासन के आदेश पर ग्रामसभा के माध्यम से विक्रेता नियुक्त है, जिसका पीडीएस को लेकर आहरण संवितरण और जवाबदेही सुनिश्चित है। यहां तक कि इन जवाबदेहियों का पंचायत के साथ एमओयू एफिट डेफिट भी हुआ है। पर फ़ूड इंस्पेक्टर दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की कार्यवाही कर रही है।
हम आपको यह भी बता दें कि पूर्व में भी फ़ूड इंस्पेक्टर के ऊपर विक्रेताओं ने पैसे मांगने का गम्भीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद फ़ूड इंस्पेक्टर चम्पाकली दिवाकर को हटाकर जशपुर सलंग्न कर दिया गया था, मगर कोर्ट का स्टे आर्डर लेकर फिर से बगीचा में पदस्थ हो गयी। उसके बाद फिर से यह नया विवाद सामने आया है, और सचिव संघ ने धरना और काम बंद और कलम बन्द शुरू कर दिया है। जिसके बाद जशपुर जिले का 93 पञ्चायत वाला सबसे बड़ा ब्लॉक के सभी पंचायतों का काम काज आज से ठप्प हो गया है।
अब देखना यही होगा कि आखिर ऊंट किस करवट बैठता है, पर एक बात तो है सचिव भी बिना फ़ूड इंस्पेक्टर को अन्यत्र हटाने की मांग के आलावा किसी बात या शर्त को मानने को तैयार नही दिखाई दे रहे है। जो भी हो शासन के सामने सचिव संघ के काम बंद कलम बंद के बाद गांवो में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ क्रियान्वयन ढांचा ही चरमराता हुआ दिख रहा है।
फ़ूड इंस्पेक्टर ने कहा-अकेले वह नही बल्कि....
इस मामले में फ़ूड इंस्पेक्टर चम्पाकली दिवाकर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उक्त कार्रवाई में केवल वह अकेले नहीं थी बल्कि तहसीलदार सन्ना और एएसआई सन्ना सहित 10 लोगों की टीम ने मामले की जांच की थी।तहसीलदार द्वारा जप्ती बनाया गया था और पूरी कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार की गई थी ।