जशपुर मुनादी।। जिले के दोकडा चौकी क्षेत्र के नवाटोली बस्ती में शनिवार की रात गोली मारकर हुई दम्पत्ति की हत्या मामले का अबतक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिले हैं लेक़िन इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल शुरू की तो अजीबो गरीब मामला सामने आया ।
पड़ताल में यह पता चला कि मृतिका नवाटोली बस्ती में दो पतियों के साथ रहती थी । मृतिका द्रोपदी बाई ने पहले सामाजिक रीति रिवाज से विवाह किया बाद में उसने संदीप पन्ना (मृतक) के भी सम्पर्क में आई और तीनों एक साथ आपसी सहमति से एक घर मे रहने लगे । घटना के ववत भी तीनो घर मे एक साथ मौजूद थे । बदमाशो ने सबसे पहले मृतिका द्रोपदी के दूसरे पति संदीप पन्ना को निशाना बनाया ।पहले पति ने जब देखा कि आरोपी गोली चला रहे है तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ लेकिन मृतिका द्रोपदी संदीप पर गोली चलते ही बदमाशो के सामने आ गयी और बदमाशो ने उसे भी गोली से भून दिया ।
इनके बीच इस अनोखे रिश्ते की चर्चा गाँव व आस पास के इलाकों में पहले से हो रही थी लेकिन इस घटना के बाद जब इस रिश्ते की जानकारी पूलिस को हुई तो पुलिस अधिकारियो का माथा ठनक गया ।पूलिस को संदेह यह भी हुआ कि कहीं इस हत्या कांड के पीछे की इनके बीच के रिश्ते तो नहीं लेकिन आरम्भिक जॉच में पुलिस को यह पता चला कि तीनो में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था तीनो आपस मे प्रेम से रहते थे ।
https://munaadi.com/news-details/Big-breaking-jashpur-couple-shot,-husband-wife-killed,-three-accused-carried-out-the-incident-at-night,-district-police,-read-full-news
बहरहाल पुलिस अभी तक बदमाशो को ढूंढने में जुटी है ।बदमाशो तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अपने सारे तंत्र को एक्टिव कर दिया है ।पुलिस अधिकारियो का दावा है कि बदमाश बहुत जल्द पकड़े जाएंगे ।जिले भर के एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी गोली मारकर फरार होने वाले बदमाशो के तह तक जाने की कोशिश में लगे हैं ।