Watch video जशपुर के इस अस्पताल में रात भर चला हाईवोल्टेज ड्रामा ,रात को ही पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार , बीएमओ तैश में आये,कहा-निकलो बाहर , बीएमओ के हंगामे का पूरा वीडियो देखिये
जशपुर मुनादी ।।जिले के फरसाबहार सामुदायिक अस्पताल में शनिवार की देर शाम जमकर हंगामा हुआ।हंगामा करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद फरसाबहार के बीएमओ थे । एक मरीज के अटेंडेंट से बीएमओ की बहस हुई और बहस के दौरान बीएमओ इतना ज्यादा तैश में आ गए कि अमर्यादित शब्दो का इस्तेमाल करने लग गए।कुछ लोगो के बीच बचाव के बाद काफी देर के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक फरसाबहार के वार्ड नम्बर3 बरटोली बस्ती में एक लड़की की शादी हो रही थी।आज मड़वा कार्यक्रम चल रहा था ।मड़वा के दौरान जिस युवती का विवाह हो रहा था वो अचानक बेहोश हो गयी ।उसे बेहोशी हालत में ही घरवाले फरसाबहार के सरकारी असप्ताल ले आये ।लेकिन जब अस्पताल आये तो परिजनों को पता चला कि नाईट ड्यूटी मे कोई इमरजेंसी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है । वहाँ मौजूद स्टाफ नर्स ने बताया कि इमरजेंसी डॉक्टर कॉल करने के बाद ही अस्पताल आएंगे इसलिए मरीज को साथ लेकर आये ओमप्रकाश चौहान ने बीएमओ विनय भगत को उनके दूरभाष पर फोन लगाया फोन में उनके बीच क्या बात हुई यह तो नहीं पता लेकिन जब थोडी ही देर बाद बीएमओ विनय भगत अस्पताल पहुँचे और उनके अस्पताल पहुंचने के बाद जो हुआ उसका वीडियो कई लोगो के मोबाईल में दिखना शुरू हो गया।
इस वीडियो में बीएमओ काफी गुस्से में दिख रहे है और गुस्से में अमर्यादित शब्दो का इस्तेमाल करते हुए ओम वीडियो बना रहे युवक को गेट से बाहर जाने के लिए बोल रहे है । वीडियो बना रहा वव्यक्ति खुद को मरीज का अटेंडेंट बता रहा है लेकिन बावजूद इसके डॉक्टर का गुस्सा शांत नही हो रहा है ।काफी देर तक इनके बीच आस्पताल में ही तू तू मैं मैं होती रही बाद में कुछ लोगो ने बीच बचाव किया जब जाकर थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ।
वीडियो बना रहे युवक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि फोन पर ही बीएमओ ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी।फोन पर अभद्रता करके भी जब उनका मन नहीं माना तो बीएमओ अस्पताल पहुंच गये और उसे सीधे आस्पताल से बाहर निकलने बोलने लगे और कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया ।
ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि रात को उसने एसडीएम को लिखित आवेदन देकर डॉक्टर का मुलाहिजा करने का आवेदन लगाया।उसके आवेदन पर रात को ही एसडीएम शबाब खान (फरसाबहार)और तहसीलदार मिरी अस्पताल पहुंच गए और तहसीलदार और एसडीएम को मरीज के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरी घटना की जानकारी दी गयी ।आवेदन के आधार पर एसडीएम ने डॉक्टर विनय भगत का मुलाहिजा कराने के निर्देश दिए हैं
एसडीएम शबाब खान ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि वह रात को अस्पताल पहुंचे थे ।उन्होंने डॉक्टर विनय भगत का मुलाहिजा कराने के निर्देश दिए है।एमएलसी रिपोर्ट आने पर आगे की जॉच या कार्रवाई की प्रक्रिया होगी ।
इस मामले में हमने फरसाबहार बीएमओ डॉ विनय भगत का भी पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया ।उनका पक्ष सामने आने के बाद उनके पक्ष को भी पाठकों के सामने रखा जाएगा ।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही पत्थलगांव के सिविल अस्पताल मद पदस्थ डॉक्टर द्वारा मरीज का ईलाज कराने आये वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के नाती सूरज सिंह से मारपीग का मामला थाने में कायम हुआ है ।और यह मामला गरमाया हुआ है । इससे पहले दुलदुलाअस्पताल में 2 डाक्टरो के साथ मार पीट का मामला सामने आने के बाद जिले में कई दिनों तक सियासी बवाल चलता रहा ।आज भी इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते राजनीति उफान पर है।