जशपुर मुनादी।। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले के बगीचा में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को लेकर अभी से विवाद शुरु हो गया है।बगीचा नगर पंचायत के लोगो ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा बगीचा नगर पंचायत में 100 विस्तर अस्पताल की घोषणा की गई थी लेकिन प्रस्तावित अस्पताल को बगीचा से 7 किमी दूर झगरपुर में निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है ।ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल का निर्माण नगर पंचायत की सीमा के भीतर होने से ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिल पाएगा ।
ज्ञापन के माध्यम से नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन अगर उनकी मांगों पर त्वरित विचार नहीं करता है तो 16 अगस्त नगर बन्द और स्टेट हाईवे को जाम रखा जाएगा।
पढिये क्या है ज्ञापन में