Jashpur breaking छठ घाट विवाद :उपअभियंता ने कह दी बड़ी बात, उल्टा लगा दिया इन पर आरोप ,कहा "ट्रिक" से किया गया था..….पढिये पूरी खबर जानिए क्या है असली बात

munaadi news image
August 08, 2022



Jashpur breaking छठ घाट विवाद :उपअभियंता ने कह दी बड़ी बात, उल्टा लगा दिया इन पर आरोप ,कहा "ट्रिक" से किया गया था..….पढिये पूरी खबर जानिए क्या है असली बात

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।विधायक यू डी मिंज के मद से नारायणपुर में 5 लाख की लागत से बनवाये गए छठ घाट को लेकर कुछ दिनों तक चले हो हल्ला के बाद मामला शांत हो गया है। छठ घाट की तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया में उजागर होने के बाद छठ घाट के उखड़े हुए फर्श को सीमेंट से पाना प्लास्टर कर दिया गया है ।

Advertisement

Advertisement


इस मामले में जब हमने इस छठ घाट को बनाने वाले सहायक अभियंता मालाकार से बात की तो उन्होंने बताया कि छठ घाट बहुत मजबूत बनाया गया है।फाउंडेशन से लेकर उपर तक की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखकर इसका निर्माण किया गया है। गाय बैल के चलते छठ घाट की एक सीढी में कही कहीं टूट फुट हो गयी थी जिसे कुछ लोगो के द्वारा ट्रिक वीडियोग्राफी करके छवि खराब करने की कोशिश की गई ।

इसे भी पढ़ें

जशपुर में "विकास" पर लग गए "चेचक" के दाग ! लोग बोले-चेचक गया जमाना "मंकीपॉक्स" का है ! पढिये बीमार हुए विकास की अजब गजब स्टोरी ........!


Watch Video ये जशपुर है ! बैलों की लगी लात और दरक गया विकास !यहाँ लाखों लीलने की जुगाड़ में है" मगरमच्छ" ! जरा अब इनकी करतूत देख लीजिए ....तो कीजिये क्लिक .....



सब इंजनीयर मालाकार ने औपचारिक बात चीत में कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया में दिखाया गया वो पूरी तरह ट्रिक वीडियोग्राफी था असलियत से उक्त वीडियो का कोई लेना देना नही था ।कुछ लोग हमारी छवि खराब करने के लिए एक ही जगह के गड्ढे का कई एंगल से वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया ताकि पंचायत और जनपद की छवि खराब हो ।


उन्होंने बताया कि जिस जगह में टूट फुट हुआ था उसे ठीक कर दिया गया है।केवल एक सीढी में टूट फुट हुई थी वो भी गाय बैल के चलते ।गुणवत्ता का इससे कोई लेना देना नहीं है ।



आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में इस छठ घाट के उखड़ते हुए फर्श और फर्श के नीचे दिख रहे बालू मिट्टी का वीडियो वायरल हो गया था।वीडियो इसलिए भी तेजी से वायरल हुआ क्योंकि यह छठ घाट विधायक मद से बना था ।इस वीडियो के वायरल होने के बाद जनपद सीईओ द्वारा आरईएस एसडीओ और तकनीकी सहायकों की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया  ।लेकिन इनकी जांच में इस छठ घाट में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई उल्टा इनके द्वारा अब ट्रिक वीडियोग्राफी के आरोप लगाए जा रहे है।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News