जशपुर मुनादी।। खबर जिले के दुलदुला से आ रही है। बीते रात करीब ढाई बजे दुलदुला इलाके के सपघरा नोनपानी में घर की परछी में सो रही एक 54 वर्षीय महिला के उपर दंतैल हाथी ने धावा बोल दिया।बताया जा रहा है कि महिला इससे पहले कहीं भाग पाती दंतैल ने उसे सूंड से पकडकर जमीन पर पटकने लगा और अंततः महिला की जान चली गयी।
इस घटना की सूचना मिलने पर जंगल विभाग के अधिकारी मृतिका के घर पहुंचे और सहायता राशि के तौर पर मृतिका के परिजनों को 25 हजार की राशि दी गयी।
दुलदुला काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय ने बताया कि इस घटना को उन्होंने जंगल विभाग के अधिकारियो से बात की गई है और झारखण्ड की सीमा में बसे गाँव के सरपंचों से सम्बवय बनाने को कहा है।उन्होंने कहा कि जिले के इलाकों से हाथियों के गावो में आने की सूचना मिल जाती है लेकिंन झारखण्ड की ओर से आने वाले हाथियों को लेकर लोगो को सूचना नहीं मिल पाती और फिर ऐसी घटनाएं घटिट हो जाती है ऐसे में जरूरी हो गया है कि झारखण्ड के ग्राम पंचायतों से भी विभाग के अधिकारी सम्बवय स्थापित करें ।आपको बता दें कि दुलदुला झारखण्ड की सीमा से लगा हुआ है और यहाँ के कई गांव झारखण्ड से बिल्कुल सटे हुए है।
.